S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

शहडोल : कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय उपवास कर किया जाएगा विरोध प्रदर्शन

0 286

कांग्रेस द्वारा एक दिवसीय उपवास कर किया जाएगा विरोध प्रदर्शन

शहडोल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में जहरीला पानी पीने से हुई नागरिकों की मौतों तथा मनरेगा का नाम बदलकर काम के कानूनी अधिकार को समाप्त करने के भाजपा सरकार के प्रयासों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा एक दिवसीय उपवास एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। यह उपवास सभा दिनांक 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक जयस्तम्भ चौक, शहडोल में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित होगी। इस दौरान कांग्रेसजन संवेदनहीन एवं गैर-जिम्मेदार भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अवस्थी ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस एक दिवसीय उपवास एवं विरोध प्रदर्शन में उपस्थित होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सहभागिता निभाने की अपील की है। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की

Leave A Reply

Your email address will not be published.