S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई...

शहडोल/जयसिंहनगर : पचासा नियम के विपरीत बन रही एमपीआरडीसी सड़क ठेकेदार द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं के विरूद्ध सौंपा ज्ञापन 

0 371

पचासा नियम के विपरीत बन रही एमपीआरडीसी सड़क ठेकेदार द्वारा बरती जा रही अनियमितताओं के विरूद्ध सौंपा ज्ञापन 

शहडोल /जयसिंहनगर : संकीर्ण हाई-वे विकास को लेकर मध्यप्रदेश सड़क चौड़ीकरण का क्रम जयसिंहनगर की सीमा स्पर्श करते ही निर्माण स्थल से प्रयुक्त सामग्री व सड़क चौड़ाई संरचनात्मक आकृति लेते ही कमीशन भ्रष्टाचार की इबारत लिखती स्पष्ट परिलक्षित होती दिखने लगी, किंतु क्षेत्रविकास से सम्बद्ध जनहितैषी चौड़ीकरण कार्य में बरती जा रही इस गम्भीर मनमानी के प्रति अब तक सत्ताधारी भाजपा पार्टी आँख मूँदकर ऐसे बैठी हुई है जैसे जयसिंहनगर क्षेत्र विकास से इनका कोई सरोकार ही ना हो, सत्ता पक्ष में होकर भी ऐसी जिम्मेदारविहीन परिस्थिति में आखिरकार कांग्रेस ने मोर्चा संभाला एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पचासा नियम विरूद्ध कार्य को लेकर अनुविभागीय अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार जयसिंहनगर को 05 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर त्वरित निर्माण रोक लगाकर जनहित में नियमानुसार कार्य कराये जाने की बात रखी।

05 सूत्रीय ज्ञापन में रखे गए जनहित के विषय से प्रशासन को कराया अवगत

हाई-वे रोड विस्तारीकरण जो कि टेटका मोड़ से शहडोल तक जयसिंहनगर होते हुए बनाई जानी प्रस्तावित होकर आकार लेने के लिए कार्यान्वित है, वहीं जयसिंहनगर में लगभग 300 गाँव सीधे तौर पर व्यावसायिक, न्यायिक, शैक्षणिक, पंचायती व स्वास्थ्य एवं बैंकिंग दृष्टिकोण से आश्रित हैं, वहीं एमपीआरडीसी सड़क ठेकेदार ने रोड निर्माण हेतु प्राप्त जानकारी से नियमानुसार पूर्व से यात्री उपयोग के लिए मौजूद डामरीकरण मार्ग से पचासा की पर्याप्त भूमि होने पर भी खुलेआम नियमों को ताक में रखकर निर्माण कराया जा रहा है, जिस संदर्भ में प्रशासन को अवगत कराने के लिए अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष 15 जनवरी 2026 को आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था लेकिन आवेदन के बाद भी कोई कार्यवाही ना होने से पुनः 19 जनवरी 2026 को अनुविभागीय अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दो-दिवस के भीतर अनुशासनात्मक कार्यवाही की माँग रखी गई व प्रशासनिक कार्यवाही प्रक्रिया ना होने से प्रशासन की जवाबदेही तय करते हुए जनहित में आन्दोलनात्मक कार्य की चेतावनी दी गई।

जनहित का संकल्प लेकर पचासा नियमानुसार कार्यवाही ज्ञापन सौंपते समय मुख्य रूप से रामपाल सिंह पूर्व विधायक ब्यौहारी विधानसभा, सूरज पयासी कांग्रेस प्रदेश सचिव, ओ.पी. शुक्ला वरिष्ठ कांग्रेस नेता, राजेंद्र गौतम, रोहिणी प्रसाद शुक्ला, हनुमान उपाध्याय, रामलखन सिंह, सुंदरलाल गुप्ता, कृष्णपाल तिवारी, कमलेश तिवारी, रामनिवास पयासी, रामनारायण द्विवेदी, उमाकांत द्विवेदी, किरण साहू, हीरालाल त्रिपाठी, रामनारायण साहू, अशोक भाटिया, मोहम्मद जमील व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशिष्ट उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.