S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको...

शहडोल : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0 170

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया गया आयोजन

=====

शहडोल  । – राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक  मनीषा सिंह (विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर) रहीं। उन्होंने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि  कल्याणी बाजपेई अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, सदस्य  प्रीति नामदेव,  पूर्णिमा चौधरी,  अभिषेक चौकसे,  अजय मिश्रा, किशोर न्याय बोर्ड से  प्रदीप सिंह एवं  संगीता निगम उपस्थित रहीं।

विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने समाज में बालिकाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालिकाओं की शिक्षा एवं स्वास्थ्य सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने बालिकाओं से अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने का आह्वान किया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अखिलेश मिश्रा ने कार्यक्रम के रूपरेखा की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालयीन छात्राओं द्वारा गायन, नृत्य, चित्रकला सहित विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही जिले की राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर खेलकूद एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ.  निशा चतुर्वेदी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं सीमा बानो (नर्सिंग ऑफिसर) द्वारा बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की जानकारी दी गई, वहीं आईटीआई से आए विषय विशेषज्ञ द्वारा बालिकाओं को कैरियर काउंसलिंग के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन  आनंद अग्रवाल परियोजना अधिकारी सोहागपुर द्वारा किया गया तथा अंत में  संजीता भगत सहायक संचालक द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.