S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई...

शहडोल : पूंजी पत्तियों की भरी तिजोरियां आम आदमी की थाली से रोटी गायब : अजय , केंद्र के बजट पर कांग्रेस का तंज ….गरीबों की उड़ाकर खिल्ली, खुद की पीठ थपथपा रहे शेखचिल्ली

0 312

पूंजी पत्तियों की भरी तिजोरियां आम आदमी की थाली से रोटी गायब : अजय ,

केंद्र के बजट पर कांग्रेस का तंज ….गरीबों की उड़ाकर खिल्ली, खुद की पीठ थपथपा रहे शेखचिल्ली

शहडोल। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को जनभावनाओं के साथ खुला विश्वासघात बताते हुए तीखा हमला बोला है। अध्यक्ष के अनुसार यह बजट गरीब, किसान, मजदूर, युवा और आदिवासी समाज के साथ क्रूर मज़ाक है। यह बजट नहीं, बल्कि देश की करोड़ों मेहनतकश जनता की उम्मीदों पर किया गया सुनियोजित हमला है।*जिला अध्यक्ष अजय ने कहा कि देश आज रिकॉर्ड महंगाई, चरम बेरोजगारी और गहराते आर्थिक संकट से जूझ रहा है, लेकिन मोदी सरकार ने इन ज्वलंत मुद्दों से मुंह मोड़ लिया है। आम आदमी की थाली से रोटी गायब होती जा रही है, जबकि सरकार चुनिंदा पूंजीपतियों की तिजोरियां भरने में व्यस्त है। बजट में आम जनता को कोई राहत नहीं, केवल झूठे आंकड़े और खोखले दावे हैं।उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी देने की मांग को एक बार फिर पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। अन्नदाता कर्ज़ और लागत के बोझ तले दबा हुआ है, लेकिन सरकार को उसकी पीड़ा से कोई सरोकार नहीं। वहीं युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं, परंतु इस बजट में नए रोजगार सृजन का कोई ठोस रोडमैप नहीं है। यह बजट युवाओं के सपनों और भविष्य पर सीधा प्रहार है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिला आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है, लेकिन आदिवासी कल्याण के नाम पर बजट में केवल दिखावटी घोषणाएं की गई हैं। न अस्पतालों के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं, न स्कूल-कॉलेजों के लिए और न ही रोजगार के अवसर सृजित करने की कोई गंभीर योजना। यह बजट साफ तौर पर पूंजीपतियों की सरकार का असली चेहरा उजागर करता है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” नहीं बल्कि “कुछ पूंजीपतियों का साथ और देश की जनता का शोषण” करने वाला बजट है। गरीबों की हालत पर आंख मूंदकर सरकार अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई है।
अंत में अवस्थी ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी और काले बजट के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। कांग्रेस हर वर्ग की आवाज़ बनकर जनता के हक़ और अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ती रहेगी। उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.