S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

शहडोल: संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत सभी संकेतकों को पूर्ण रूप से संतृप्त करने की सामूहिक शपथ

0 220

संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत सभी संकेतकों को पूर्ण रूप से संतृप्त करने की सामूहिक शपथ

शहडोल । शासकीय आईटीआई कॉलेज   में आज संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ समारोह सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य आतिथ्य  मनीषा सिंह,  विधायक, विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में  जिला पंचायत उपाध्यक्ष फूलवती सिंह, ;  सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत गोहपारू ; तथा जनपद पंचायत गोहपारू के अन्य  सदस्यगण उपस्थित रहे। इसी क्रम में   शिवम प्रजापति, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत ;  काजोल सिंह, अनुविभागीय अधिकारी; एवं  सुधीर कुमार दिनकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत गोहपारू सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राहीगण उपस्थित रहे।

संबंधित कार्यक्रम में   अतिथियों एवं उपस्थित हितग्राही गणों द्वारा संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत सभी संकेतकों को पूर्ण रूप से संतृप्त करने की सामूहिक शपथ ली गई।

तत्पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा संपूर्णता अभियान 2.0 की रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुल 6 संकेतकों—महिला एवं बाल विकास विभाग के 4 संकेतक, शिक्षा विभाग का 1 संकेतक तथा पशुपालन (वेटनरी) विभाग का 1 संकेतक—को निर्धारित समय-सीमा, अर्थात 14 अप्रैल 2026 से पूर्व संतृप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

अगले चरण में  विधायक  द्वारा गोल्ड मेडल प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने का आह्वान किया गया। इसके पश्चात पशुपालन विभाग के संकेतक के अंतर्गत गौवंशों का एफएमडी टीकाकरण लाइव किया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के संकेतक के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीएचआर वितरण किया गया एवं उन्हीं बच्चों का वजन मापन भी लाइव किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर पोषणयुक्त भोजन ग्रहण किया।

उक्त गतिविधियों के सफल संपादन के साथ संपूर्णता अभियान 2.0 के शुभारंभ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज कुमार मिश्रा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.