S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान चित्रकला में मोनिका ने पाया द्वितीय स्थान  शहडोल : वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन 30 सितंबर को शहडोल : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक संपन्न शहडोल : स्वास्तिक गैलेक्सी में भक्तिमय हुआ गणेशोत्सव , 56 भोग, के साथ, महाआरती व सुंदरकांड पाठ का ह... शहडोल : छात्रावास के संचालन में लापरवाही..... बनकर गिरी अधीक्षकों पर निलंबन की गाज , दो हुए नलंबित त... शहडोल :पार्षद मंच के ज्ञापन से कुछ नहीं होगा जब तक रोड में आंदोलन न होगा शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न

शहडोल : वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन 30 सितंबर को

0 13

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन 30 सितंबर को

शहडोल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा 30 सितंबर 2026, बुधवार को दोपहर 12:00 बजे जयस्तंभ चौक शहडोल मे धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए विभिन्न निर्णयों एवं मतदाता सूची में किए गए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस द्वारा इस दौरान लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक प्रक्रियाओं की पारदर्शिता तथा मतदाता सूची की निष्पक्षता से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के जिलाध्यक्ष श्री अजय अवस्थी जी ने जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आमजन से निर्धारित समय पर जयस्तंभ चौक पहुंचकर कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.