शहडोल (संजय गर्ग)। आज 28 दिसंबर को जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के द्वारा जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के तत्वाधान में हो रहे अवैध उत्खनन के संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि। लगातार कई दिनों से शहडोल जिले में कोयले एवं रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन भारी मात्रा में किया जा रहा है जिस पर स्थानीय प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
तो यह कर रहे हैं अवैध परिवहन
जोकि कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से सूचित किया गया है कि बुढार क्षेत्र के कुख्यात अपराधी बद्री पांडे एवं विजय यादव के द्वारा लगातार भटूरा बिछिया, चाका एवं खमरौद समेत आसपास के ग्रामों से इनके द्वारा भारी मात्रा में कोयले एवं रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। जो कि दोनों के ऊपर राष्ट्रीय एवं राज्य की सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही भी हो चुकी है। फिर भी संबंधित व्यक्ति धड़ल्ले से खदानों का संचालन कर रहे हैं।
नवलपुर में भी हो रही अवैध खदान संचालित
इतना ही नहीं बल्कि मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर ग्राम नवलपुर में भी असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध खदान संचालित कर भारी मात्रा में रेत का अवैध परिवहन चरम पर है।
दोषियों के विरुद्ध हो कड़ी कार्रवाई
तत संबंध में कांग्रेस कमेटी के द्वारा ज्ञापन सौंपते हुए कलेक्टर से मांग की गई है कि जल्द से जल्द इन अवैध गतिविधियों में अंकुश लगाकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।
