शहडोल: लगभग दो करोड़ की लागत से तैयार होगी एफसीआई बीज गोदाम से लेकर गोरतारा की सड़क, विधायक जयसिंह मरावी एवं जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन
शहडोल (संजय गर्ग) । भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया है कि वार्ड नंबर 29 एफसीआई बीज गोदाम से लेकर गोरतरा तक बनने वाली जर्जर गड्ढों में तब्दील हो चुकी 2 किलोमीटर लंबी सड़क लागत लगभग दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक व जनप्रतिनिधियों ने भूमि पूजन किया है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि शहडोल नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 29 एफसीआई बीज गोदाम से लेकर गोरतरा तक जर्जर खस्ताहाल बहुप्रतीक्षित सड़क का बुधवार की शाम जयसिंहनगर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जयसिंह मरावी जी ,मध्य प्रदेश महिला एवं वित्त विकास निगम की अध्यक्ष अमिता चपरा एवं नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल जी के आतिथ्य में बहुप्रतीक्षित सड़क का विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान जयसिंहनगर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जयसिंह मरावी ने जनता को संबोधित करते हुए बताया कि एफसीआई बीज गोदाम के सामने से जाने वाली है सड़क से काफी भारी वाहन निकलते हैं जिसकी वजह से लगभग पिछले 25 वर्षों से यह जर्जर एवं गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी। लगातार क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मांग की जा रही थी कि यह सड़क जल्द से जल्द बनाई जाए, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र की जनता की यह मांग भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा पूर्ण की गई है जिसका भूमि पूजन भी जनप्रतिनिधियों एवं आम जनमानस के समक्ष आज संपन्न हुआ है । जल्दी से जल्दी यह मार्ग बनकर तैयार होगा जिससे कि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी ।
सड़क पर कार गुणवत्ता पूर्वक करें
कार्यक्रम के दौरान विधायक जय सिंह मरावी ने कार्यक्रम में मौजूद सड़क निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने एवं गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए ।
