बरगावा /अमलाई (संजय गर्ग)। जिला के पत्रकार कैलाश लालवानी को शहडोल संसदीय क्षेत्र कि सांसद हिमाद्री सिंह के द्वारा उनके संसदीय क्षेत्र अमलाई के नगर परिषद बरगवां में प्रतिनिधि पद पर नियुक्त किया गया है । बता दें कि कैलाश लालवानी जो कि कई समय से निरंतर पत्रकारिता जगत में कार्यरत है। एवं समय-समय पर जनता की आवाज को ऊपर तक पहुंचाने में यह सफल रहे हैं जिसके चलते 30 दिसंबर को लोकसभा सांसद हिमाद्री सिंह के द्वारा नगर परिषद बरगवां में प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है।
आम जनों तक पहुंचेगी शासन की योजनाएं
बता दें कि लोकसभा सांसद हिमाद्री सिंह ने कैलाश लालवानी को अपने संसदीय क्षेत्र नगर परिषद बरगवां मैं प्रतिनिधि के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जोकि लालवानी का व्यक्तित्व हमेशा से ही सहज एवं सरल रहा है। एवं वहां के स्थानीय लोगों का यह भी मानना है कि कैलाश लालवानी के सांसद प्रतिनिधि बनने से अब वहां के लोगों को शासन द्वारा संचालित की जा रही सभी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त होगा एवं विकास की नई राह एवं रोजगार के नए साधन भी उपलब्ध होंगे।
कैलाश लालवानी के सांसद प्रतिनिधि बनने पर एमपी आयुष न्यूज़ के प्रधान संपादक एवं दैनिक छत्तीसगढ़ उजाला के संभागीय ब्यूरो चीफ संजय गर्ग एवं उनकी टीम के तरफ से ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
