S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: अपर कलेक्टर ने शिशुगृह किया आकस्मिक निरीक्षण

0 111

 

शहडोल (संजय गर्ग) । अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने 13 जनवरी को जिला मुख्यालय स्थित सतगुरु मिशन द्वारा संचालित शिवालय शिशु गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने मनोरंजन कक्ष, शयन कक्ष, पूजा कक्ष, स्टोर रूम, रसोई कक्ष, क्रीडा कक्ष एवं परामर्श कक्ष का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर को जानकारी दी गई कि शिशु ग्रह में 8 बच्चे, जिसमें पांच लड़की एवं तीन लड़के वर्तमान में रह रहे हैं। अपर कलेक्टर 8 बच्चों से मिलकर केयरटेकर से बच्चों एवं शिशु ग्रह में सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। केयरटेकर ने अपर कलेक्टर को बताया कि यहां सभी सुविधाएं व्यवस्थित है।

 बच्चों के खानपान की व्यवस्था को परखा

इस दौरान अपर कलेक्टर ने रसोई कक्ष में बच्चों के भोजन का भी निरीक्षण किया तथा भोजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर केयरटेकर ने अपर कलेक्टर को जानकारी दी कि बच्चों को उम्र के हिसाब से भोजन दिया जाता है एवं जो बच्चे अभी नवजात है उन्हें दूध समय-समय पिलाया जाता है। इस दौरान अपर कलेक्टर 8 बच्चों के नाम पूछा। केयरटेकर ने बताया कि तीन लड़के दिलजात, भौमिक एवं अक्षय तथा पांच लड़की अनन्या, वैभवी, ईशा, लल्ली एवं अजिता है। अपर कलेक्टर ने निशा को गोद में उठाकर लाड किया।

 झूला खरीदने के लिए दिए निर्देश

इस दौरान अपर कलेक्टर ने क्रीडा कक्ष के निरीक्षण के दौरान झूले के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिस पर अधीक्षक बृजेंद्र दुबे ने बताया कि झूले खराब हो गए हैं, जिस पर अपर कलेक्टर ने आज सायं तक झूले खरीदने के निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े तथा बच्चों को क्रीडा के साथ-साथ खेल खेल में पढ़ाया भी जाए, जिससे उनका मानसिक एवं बौद्धिक विकास हो सके।

 व्यवस्था एवं सुविधाओं की प्रशंसा 

इस दौरान अपर कलेक्टर में ठंडी से बचने हेतु हीटर की जानकारी ली। मनोरंजन के लिए टीवी की जानकारी ली। भोजन के मैन्यू का निरीक्षण किया। वॉशिंग मशीन तथा जल इत्यादि का जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान अपर कलेक्टर ने गार्डन का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने सभी व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की प्रशंसा कि।

 निरीक्षण के दौरान इनकी रही उपस्थिति 

निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शालिनी तिवारी, सतगुरु मिशन के सचिव संतोष शुक्ला, अधीक्षक शिशुगृह बृजेंद्र दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष शुक्ला केयरटेकर उर्मिला त्रिपाठी एवं सुमन सोंधिया उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.