S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: मांगों पर नहीं हुआ ठोस निर्णय तो ,  प्रांत स्तरीय पर धरना देगा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ

0 243

 

  शहडोल (संजय गर्ग )। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ लगभग दो वर्ष से अपनी तीन सूत्री मांगों के लिए लगातार संघर्षरत है। 

1. पुरानी पेंशन योजना 2003 के बाद नियुक्त शासकीय कर्मियों को लागू की जाय।

 2- शिक्षकों को ग्रेड अनुसार पदनाम दिया जाय । 

, 3- गुरुजी सहित सभी अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता मान्य कर शासन के समस्त हितलाभ प्रदान किए जाय। 

 लगातार दे रहे ज्ञापन

विभिन्न ज्ञापनों, धरना, प्रदर्शन, रैली. सरकार के विभिन्न प्रतिनिधियों, अधिकारियों यहां तक कि मुख्यमंत्री से भेंट कर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ अपनी मांगे रखता आया है। कुछ में मौखिक आश्वासन, कुछ के लिए घोषणा के बाबजूद किसी भी मांग पर म.प्र. सरकार द्वारा कोई लाभ नहीं दिया गया।

 26 जनवरी तक हो मांगों पर सुनवाई

 म० प्र. शिक्षक संघ की प्रांतीय इकाई ने राज्य शासन के समक्ष एक बार पुनश्च मांग पत्र सौंपते हुए 26 जनवरी 2023 तक संघ की तीनों मांगे माने जाने की पुरजोर मांग की है। तथा मांग पत्र में यह भी वर्णित है कि उक्त तिथि तक उक्त मांगो पर ठोस निर्णय नही हुआ तो मध्य प्रदेश शिक्षक संघ प्रांत स्तर पर भोपाल तथा समानान्तरण जिला मुख्यालयों में कमिक व व्यापक धरना प्रदर्शन मांगे पूरी ना होने तक अनवरत जारी रखेगा।

 भोपाल में करेंगे धरना प्रदर्शन 

 उक्ताशय की लिखित विज्ञप्ति विनोद कुमार सिंह, जिला सचिव, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, जिला इकाई शहडोल ने दी है। श्री सिंह ने बताया कि आंदोलन में शहडोल जिले के शिक्षक और संगठन के पदाधिकारी दिनांक 17 फरवरी को प्रांत स्तरीय धरना भोपाल में देंगे।

 प्रांत इकाई द्वारा आंदोलन के लिए सूची जारी

जिसमें लगभग एक सैकड़ा शहडोल के शिक्षक भोपाल में नियत धरना स्थल पर पूरे दिन धरना देंगें। तथा दिनांक 16 मार्च  को जिला मुख्यालय पर सैकड़ो की संख्या में शिक्षक सूपरिवार धरना देंगें। प्रांतीय इकाई द्वारा आंदोलन के लिए जिले का क्रम निर्धारण की सूची जारी कर दी है। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ लगातार मांग कर रहा है कि उक्त मांगों पर म. प्र. शासन तत्काल निर्णय करे। सभी मांग जायज और आवश्यक है। जिला सचिव विनोद कुमार सिंह ने सभी शिक्षक साथियों से आवश्यक होने पर आंदोलन में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.