जयसिंह नगर (राकेश गुप्ता)। मामला जिले के विकासखंड जयसिंह नगर के अंतर्गत ग्राम चंदेला आंगनवाड़ी केंद्र खोली टोला का है। जहा पंजीकृत गर्भवती महिला को 14 जनवरी को प्रसव पीड़ा हुई।
सूचना मिलते ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कविता द्विवेदी द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में महिला को भर्ती कराया गया ।
प्रसव में कुछ परेशानियों के कारण महिला को चिकित्सक द्वारा शहडोल रेफर कर दिया गया।
इस बात से महिला काफी परेशान हो गई तब कार्यकर्ता ने महिला को एवं उनके परिजनों को हिम्मत दी और महिला को मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया। महिला का नॉर्मल प्रसव हुआ महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।
बच्ची का वजन 3 किलो है।
कार्यकर्ता द्वारा बच्ची के जन्म के 1 घंटे के अंदर बच्ची को स्तनपान कराया गया ।
तथा महिला को स्तनपान के महत्व के बारे में बताया गया महिला एवं बच्ची दोनों पूर्णतया स्वस्थ है इस प्रकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सजगता से महिला का सुरक्षित प्रसव संभव हो सका।
