S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: गणतंत्र दिवस के तैयारियों की, की गई समीक्षा

0 105

 

शहडोल (संजय गर्ग) । अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा की उपस्थिति में 26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस समारोह के तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि उत्साह, उल्लास और उमंग के साथ गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।

जिले वासियों से सहभागिता निभाने की अपील

बैठक में अपर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने जिले वासियों से गणतंत्र दिवस समारोह में सहभागिता निभाने की अपील की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयस्तंभ चौक, न्यू गांधी चौक, पुराना गांधी चौक, इंदिरा चौक तथा कॉलेज चौराहा अन्य चौराहों एवं मुख्य मार्गो साफ-सफाई रोशनी की व्यवस्था, सभी फव्वारे चालू रखना तथा प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति के गीत बजाय जाएंगे तथा डिवाइडरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल में बनाए चकाचौंध

बैठक में अपर कलेक्टर ने स्टेडियम की साफ-सफाई, शामियाना मंच, माइक व्यवस्था, एवं कुर्सियों की व्यवस्था तथा रेड कारपेट की व्यवस्था मंच में कराएं जाने, स्टेडियम परेड ग्राउंड का समतलीकरण कराए जाएं तथा सभी निर्धारित स्थल का व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए जाने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। अपर कलेक्टर ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित अतिथियों को बैठने की व्यवस्था प्रोटोकॉल के अनुसार से किया जाए।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश
अपर कलेक्टर में रक्षित निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देशित किया कि स्टेडियम में मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी लेने हेतु सफेद खाली जिप्सी की व्यवस्था करायी जाए। बैठक में अपर कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि मंच में उद्घोषक हेतु समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पांडेय एवं वरिष्ठ अध्यापक शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल अरुणिमा सिंह की ड्यूटी लगाई जाए जो मंच का सफल संचालन करेंगे। बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी को चिकित्सा टीम एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार वैश्य, संयुक्त कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, कार्यपालन यंत्री पीएचई ए.बी. निगम सहित शांति समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.