S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: कमिश्‍नर ने किया शासकीय ग्रंथालय का निरीक्षण , लाइब्रेरी का होगा आधुनिकरण –

0 114

 

शहडोल (संजय गर्ग) । कमिश्‍नर संभाग राजीव शर्मा ने आज शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शासकीय ग्रंथालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्‍नर ने शासकीय लाइब्रेरी के आधुनिकरण के लिये प्रस्‍तवा तैयार करने के निर्देश दिये तथा शासकीय लाइब्रेरी को आधुनिक स्‍वरूप देने के लिये आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को दिये।
कमिश्‍नर ने कहा कि संभागीय मुख्‍यालय में स्थिति ग्रंथालय को आधुनिक स्‍वरूप दिया जाए ताकि इसका लाभ युवाओं को मिल सके।

शनि और रवि को भी खुली रहेगी लाइब्रेरी
कमिश्‍नर ने ग्रंथालय के निरीक्षण के दौरान अध्‍ययन कर रहे युवाओं से भी चर्चा की तथा युवाओं की समस्‍याए सुनी। युवाओं का कहना था कि जिला ग्रंथालय को शनिवार और रविवार को भी खोला जाए जिस पर कमिश्‍नर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि विद्यार्थियों की मांग पर शनिवार एवं रविवार को भी ग्रंथालय प्रारंभ रहें इसकी व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित की जाए। कमिश्‍नर ने विद्यार्थियों की मांग पर लाइब्रेरी में प्रतियोगिता परीक्षाओं की समुचित किताबें भी उपलब्‍ध कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये।

विद्यार्थी को उपलब्ध कराए वाईफाई की सुविधा
निरीक्षण के दौरान ग्रंथपाल राजेश निगम ने कमिश्‍नर को बताया कि शासकीय ग्रंथालय में लगभग 32 हजार किताबें उपलब्‍ध है। लाइब्रेरी में हिंदी एवं अंग्रेजी समाचार पत्र आ रहे है। विद्यार्थियों को वाई फाई की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

अखिल भारतीय सेवाओं के नोडल अधिकारी होंगे हिमांशु चंद्र
शासकीय ग्रंथालय के निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के सुझाव पर कमिश्‍नर ने अखिल भारतीय सेवाओं की तैयारियों और मार्गदर्शन देने के लिये मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र को नोड़ल अधिकारी नियुक्‍त किया गया। कमिश्‍नर ने कहा है कि इस कार्य में शहडोल जिले के अन्‍य अधिकारी भी सहयोग करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.