शहडोल : राज्य अधिवक्ता परिषद के आवाहन पर 92000 हजार अधिवक्ता तीन दिवसीय हड़ताल पर , बुढार के अधिवक्ताओं के द्वारा दिया जा रहा पूर्ण समर्थन
राज्य अधिवक्ता परिषद के आवाहन पर 92000 हजार अधिवक्ता तीन दिवसीय हड़ताल पर
बुढार के अधिवक्ताओं के द्वारा दिया जा रहा पूर्ण समर्थन
शहडोल / बुढार (संजय गर्ग) । अधिवक्ता संघ के सचिव मनोज गौतम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदेश में राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर के आह्वान पर 92000 अधिवक्ता लगातार 23 मार्च से 25 मार्च तक 3 दिन की हड़ताल पर हैं।
और पूरी तरह से प्रदेश में सभी अधिवक्ता की तरह बुढार के भी अधिवक्ता कार्य से विरत हैं। बताते चलें कि उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पिछले 1 वर्ष से यह आदेश पारित किया गया है कि 5 वर्ष से पुराने मामले 66 दिन में खत्म किए जाएं ऐसे में अधिवक्ताओं के साथ न्यायालय कर्मचारी भी काफी तनाव से गुजर रहे थे ।
और पक्षकारों को भी पूरी तरह न्याय नहीं मिल पा रहा था जिसके लिए कुछ महीने मे एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल हुई थी।
और उच्च न्यायालय और राज्य अधिवक्ता परिषद में वार्ता जारी रही किंतु कोई सार्थक परिणाम ना निकलने से प्रदेश के अधिवक्ता 23 मार्च से हड़ताल पर हैं ।
आज के कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष आलोक राय और सचिव मनोज गौतम के नेतृत्व में बुढ़ार गेट पर भी प्रदर्शन और नारेबाजी की गई जिसमें आलोक राय मनोज गौतम वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्रप्रसाद तिवारी अरविंद साहनी अजय साकेस संपूर्णानंद पांडे विजय गुप्ता निलेस् सिंह कुलदीप पांडे राजेश कुशवाहा अविनाश पाठक मौजूद रहे।
