S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील

शहडोल : चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां कंकाली देवी में 27 मार्च को होगा विशाल भंडारा एवं देवी जागरण का आयोजन

0 280

चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां कंकाली देवी में 27 मार्च को होगा विशाल भंडारा एवं देवी जागरण का आयोजन

शहडोल (संजय गर्ग) । हिंदू नव वर्ष शुक्ल प्रतिपदा चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सोहागपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम अंतरा स्थित सुप्रसिद्ध शक्ति पीठ मां कंकाली देवी मंदिर में 27 मार्च दिन सोमवार को विशाल भंडारा एवं विशाल देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया है कि हिंदू नव वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर ग्राम अंतरा स्थित शक्तिपीठ मां कंकाली देवी मंदिर में विशाल भंडारा देवी जागरण का आयोजन जयसिंह नगर क्षेत्र की पूर्व भाजपा विधायक प्रमिला सिंह द्वारा आयोजन किया जा रहा है ।
पूर्व विधायक प्रमिला सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू नव वर्ष चैत्र नवरात्रि के नौ दिनी महापर्व के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे भाव भक्ति के साथ मां भगवती की आराधना की जा रही है तो वहीं हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां जगत जननी मां कंकाली देवी मंदिर अंतरा में 27 मार्च दिन सोमवार को दोपहर 1:00 से विशाल भंडारा एवं शाम 6:00 बजे से विशाल देवी जागरण का आयोजन मंदिर परिसर प्रांगण में किया जाएगा उन्होंने बताया कि विशाल देवी जागरण मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा मां भगवती के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी साथ ही देवी जागरण में देवी देवताओं की आकर्षक मनमोहक झांकियों की झलकियां भी नजर आएंगी पूर्व विधायक प्रमिला सिंह ने माता के भक्तों एवं क्षेत्रवासियों से आमंत्रण स्वरूप आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में मां कंकाली देवी मंदिर अंतरा पहुंचकर मां भगवती के दर्शन कर विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें एवं मां भगवती के देवी जागरण में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.