S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

शहडोल : मनोज टीवीएस ने एक ही दिन में डिलेवर किए 48 से ज्यादा टीवीएस आईक्यूब स्कूटर

0 204

मनोज टीवीएस ने एक ही दिन में डिलेवर किए 48 से ज्यादा टीवीएस आईक्यूब स्कूटर

   शहडोल (संजय गर्ग) । देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी के मेन डीलर मनोज टीवीएस शोरूम शहडोल में 31 मई को अपने ग्राहकों को नए अपग्रेडेड टीवीएस आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटरों की 48 यूनिट्स हैंड ओवर कीं गई।

     मेगा डिलीवरी इवेंट के दौरान मनोज टीबीएस शोरुम में शोरूम के डायरेक्टर राजेश गुप्ता,मनोज गुप्ता,योगेश गुप्ता के साथ टीवीएस मोटर कंपनी के मप्र-छग ट्रेटरी सेल्स मैनेजर (आईक्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर) हेमंत सिन्हा के विशेष उपस्थिति में आयोजित एक भव्य व गरिमामय कार्यक्रम में करीब तीन महीने के लंबे इंतजार के उपरांत एक ही दिन में 48 से ज्यादा स्कूटर डिलेवर किए गए। इनमें टीबीएस इलेक्ट्रिक आईक्यूब और आईक्यूब एस वैरिएंट शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 

गणेश वन्दना एवम् अतिथियो के स्वागत से हुआ।

पर्यावरण के साथ जेब को भी संरक्षित करेगी स्कूटर

        शोरूम के डायरेक्टर मनोज गुप्ता ने अपने स्वागत उद्बोधन में आईक्यूब स्कूटर के ग्राहको को बधाई देते हुए का कहा कि आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर पाने के लिए करीब 3 महीने का लंबा इंतजार करना पड़ा।लेकिन इसके बाद भी आप भाग्यशाली हैं क्योंकि कंपनी के द्वारा अभी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ के कुछ चुनिंदा शहरों मे ही इसकी डिलेवरी की जा रही जिसमें आपका शहर शहडोल भी इसमें शामिल है। मनोज गुप्ता ने बताया कि हमारे शोरूम में ग्राहकों के द्वारा की गई बुकिंग में पहले लॉट में 48 यूनिट की डिलेवरी की जा रही हैं,शेष करीब 72 लोगो द्वारा की गई बुकिंग को भी जल्द ही स्कूटर प्रदान किए जाएंगे।उन्होंने स्कूटर के खूबियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह न सिर्फ पर्यावरण को बल्कि आपके जेब को भी संरक्षित करेगा। उन्होंने सभी ग्राहकों को स्कूटर के साथ एक पौधा व गिफ्ट हैंपर भी भेंट किया गया।        कंपनी के मप्र-छग ट्रेटरी सेल्स मैनेजर हेमंत सिन्हा अपने संबोधन में आईक्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर के खूबियों पर विस्तार से ग्राहकों को जानकारी दी। उन्होंने का कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली कि बुकिंग के कम समय मे ही आईक्यू इलेक्ट्रिक स्कूटर मिल गई।जबकि इस स्कूटर की बुकिंग मप्र-छग के बड़े बड़े महानगरों छः माह से ऊपर है।लेकिन मनोज टीवीएस के उत्कृष्टता के बदौलत तीन माह में ही स्कूटर आप को उपलब्ध हो गई तथा शेष लोगो को शीघ्र ही स्कूटर मिल जाएगी।

 राजेश गुप्ता ने बताया कि टीवीएस दोपहिया निर्माता ने इस साल की शुरुआत में देश में आईक्यूब इलेक्ट्रिक सीरीज की नई रेंज को तीन अवतारों – आईक्यूब, आईक्यूब एस और आईक्यूब एसटी में लॉन्च किया था। ई-स्कूटर को 11 रंगों और तीन चार्जिंग ऑप्शंस में उपलब्ध कराया गया है। इस स्कूटर के क्रय में शासन द्वारा सब्सिडी भी हैं।यह एक बार फुल चार्ज पर सौ किमी ऑन-रोड रेंज देने में सक्षम हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7-इंच का टीएफटी डिस्प्ले, एचएमआई कंट्रोल और रिवर्स पार्किंग जैसे फीचर मिलते हैं। कंपनी ने पहले से ही 4999 रुपये की कीमत पर इसकी बुकिंग कर रही है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनोज टीवीएस के योगेश गुप्ता ने मेगा डिलीवरी इवेंट कि जानकारी देते हुए बताया कि शोरूम से बुकिंग की गए ग्राहकों को आज एक साथ 48 से ज्यादा इलेक्ट्रिक आईक्यूब स्कूटर डिलीवर किए जा रहे है। शोरूम के मैनेजर रुपांश गुप्ता ने ग्राहकों को आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानकारी देते हुए उसके रख रखाओ के बारे में विस्तार से बताया। 

स्कूटर के साथ पौधा भेंट कर दिया पर्यावरण का संदेश

            टीवीएस कंपनी के आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर के मेगा डिलेवरी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनोज टीवीएस शोरूम के डायरेक्टर राजेश,मनोज व योगेश गुप्ता के द्वारा आइक्यूब स्कूटर के सभी ग्राहकों को स्कूटर की चाबी के साथ गिफ्ट हैम्पर एव पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए एक-एक पौधा भी प्रदान किया गया।

ग्राहकों के चेहरे में दिखी खुशी की झलक

         आईक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर के मेगा डिलेवरी पर आयोजित कार्यक्रम में करीब तीन महीने से इलेक्ट्रिक स्कूटर पाने का सपना सजोए बैठे ग्राहकों में गजब का उत्साह दिखा।स्कूटर की चाबी पाते ही ग्राहकों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बढ़ते पेट्रोल के दामों से अब मुक्ति मिल गई।

और अंत में

  मनोज टीवीएस परिवार के अमित गुप्ता ने मेगा डिलेवरी इवेंट में स्कूटर की बुकिंग कर पाने वाले ग्राहकों को स्कूटर डिलेवर कराने में सहयोग प्रदान किया जबकि मनोज टीवीएस के हिमांशु गुप्ता ने उपस्थित सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग प्रदान कर हौसला अफजाई करने का आहवान किया। कार्यक्रम के दौरान मनोज टीवीएस शोरूम के सेल्स, सर्विस, फाइनेंस सहित सभी बिंगो के लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.