S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

धनपुरी : नगर पालिका धनपुरी के उपाध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित होगा 23 वा सालाना उर्स कार्यक्रम।

0 275

नगर पालिका धनपुरी के उपाध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित होगा 23 वा सालाना उर्स कार्यक्रम

शहडोल/धनपुरी (संजय गर्ग) ।  कौमी एकता की मिसाल बन चुकी आस्ताना हजरत बाबा गुल मोहम्मद शाह की दरगाह में 23वां सालाना उर्स एवं शानदार कव्वाली कार्यक्रम नगर पालिका धनपुरी के उपाध्यक्ष धनपुरी नगर के वरिष्ठ समाजसेवी हिंदू धार्मिक संस्था के अध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित होगा ! दरगाह समिति के प्रमुख रज्जाक अली ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका धनपुरी के उपाध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल नगर के सच्चे समाजसेवी हैं उनके द्वारा हमेशा बाबा की दरगाह के निर्माण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग किया जाता है बाबा की दरगाह में आयोजित होने वाले सालाना उर्स एवं कव्वाली कार्यक्रम की अध्यक्षता हनुमान खंडेलवाल के करने से कार्यक्रम की आन बान शान में चार चांद लग जाएंगे ज्ञात हो कि आस्ताना हज़रत बाबा गुल मोहम्मद शाह की दरगाह में 23वें सालाना उर्स के उपलक्ष में 20 जून दिन मंगलवार को बाबा की दरगाह में चादर पोशी की जाएगी ! 21 जून दिन बुधवार को शानदार कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा शानदार कव्वाली कार्यक्रम में अपनी मनमोहक प्रस्तुति देने के लिए देश के ख्याति प्राप्त कव्वाल अनीस नवाब अहमदाबाद गुजरात से धनपुरी नगर आ रहे हैं ! कव्वाली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर राजीव सिंह शामिल होंगे ज्ञात हो कि कौमी एकता की मिसाल बन चुकी आस्ताना हज़रत बाबा गुल मोहम्मद शाह की दरगाह में हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी मिलजुल कर सालाना उर्स कार्यक्रम बीते 23 वर्षों से निरंतर आयोजित कर रहे हैं ! आयोजन समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष देश के ख्याति प्राप्त कव्वालो को अपनी प्रस्तुति देने के लिए बुलाया जाता है ! बीते वर्ष आयोजन समिति के द्वारा ख्याति प्राप्त कव्वाल जुनैद सुल्तानी को बुलाया गया था जुनैद सुल्तानी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी श्रोताओं का दिल जीत लिया था आस्ताना हजरत बाबा गुल मोहम्मद शाह की दरगाह के प्रमुख व्यवस्थापक रज्जाक अली ने नगर के सभी गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने की अपील की है !

Leave A Reply

Your email address will not be published.