S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

शहडोल : दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीनियर डिवीजनल मैनेजर ने किए लाखों के घोटाले , अब कर रहे करोड़ों का इंतजार 

0 452

दि न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सीनियर डिवीजनल मैनेजर ने किए लाखों के घोटाले , अब कर रहे करोड़ों का इंतजार 

 शहडोल (अखिलेश द्विवेदी) । दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड शहडोल में पदस्थ रहे एस. शिवप्रकाश नायर द्वारा कंपनी को लाखों का चूना लगाया है, इनके द्वारा क्लेम भुगतान से लेकर कई प्रकार के भ्रष्टाचार कर अब भिलाई में पदस्थ हैं, अगर देखा जाए तो पब्लिक सेक्टर की दो कंपनियां है एक तो एसईसीएल और एक एलआईसी ऑफ इंडिया इनके प्रीमियम डायरेक्ट में ना करा कर किसी अन्य एजेंट के कोड में जमा करा कर कमीशन भी डकारा जाता है सूत्रों की माने तो विश्राम कहार एफ.टी.एस.में पदस्थ थे इन्हें इतना मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया कि जिस कारण से यह हार्ट अटैक से इनकी मौत हो गई, जबकि अगर देखा जाए तो कहार के परिवार जनों को भुगतान कराने एवं परिवार से किसी को नौकरी देने के लिए बोला गया था पर नायर साहब द्वारा बाधा उत्पन्न कर ना तो भुगतान और ना ही किसी को नौकरी देने दिए, सब स्टाफ से सहायक बनाने हेतु कंपनी ने नियम बनाया था पर नायर साहब द्वारा भूतपूर्व कार्यालय में व्यक्तियों को सहायक का पद नहीं दिया गया यह सब कृत्य नायर साहब द्वारा किया गया यह हम नहीं यह हमारे सूत्र बताते हैं, अगर इनके आचरण की बात करें तो जितना करें उतना कम अगर इनके कार्यकाल में सारे मेडिक्लेम प्रपोजल वह मेडिक्लेम का समस्त ब्योरा की जांच हो जाए तो असलियत सामने आ जाएगी, क्योंकि जो गाड़ी आरटीओ कार्यालय में टैक्सी परमिट पर दस्तावेज रखे गए हैं वह गाड़ी को नायर साहब द्वारा प्राइवेट में बताकर बीमा करें बैठे हैं, और तो और जिस दिन इंश्योरेंस कंपनी बंद रहती है उस दिन साहब द्वारा ब्रेक इंश्योरेंस कैसे किया गया यह एक बहुत विचारणीय विषय है, सूत्रों की माने तो नायर साहब के ऊपर विभागीय जांच भी चल रही है उसके बावजूद भी रिटायरमेंट के इंतजार में करोड़ों का इंतजार कर रहे हैं इस समय नायर साहब अपना मायाजाल भिलाई डिविजनल ऑफिस में पदस्थ होकर अपना माया जाल फैला रहे हैं अब देखना यह है कि की कंपनी अपना लाखों का नुकसान का भरपाई नायर साहब से करवाएगी या फिर रिटायरमेंट कर करोड़ों का भुगतान देकर साल नरियल से सम्मानित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.