S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : ओल्ड पेंशन बहाली हेतु अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने दिखाई एकजुटता , नगर के मानस भवन में संपन्न हुआ संयुक्त मोर्चे का संभागीय सम्मेलन एमएल

0 268

ओल्ड पेंशन बहाली हेतु अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने दिखाई एकजुटता

 नगर के मानस भवन में संपन्न हुआ संयुक्त मोर्चे का संभागीय सम्मेलन

 शहडोल (संजय गर्ग) । हमारे संवर्ग को मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने सब कुछ दिया इसके लिये हमने पूरे प्रदेश में उनका स्वागत एम आभार व्यक्त किया, लेकिन प्रदेश के तीन लाख से अधिक अध्यापक नवीन शिक्षक संवर्ग के लोकसेवक अपनी प्रमुख मुख्य मांग सेवा अवधि की प्रथम नियुक्ति दिनांक से गणना एवं ओल्ड पेंशन की जब तक बहाली नहीं हो जाती तब तक हमारे संवर्ग का चरणबद्ध आन्दोलन अनवरत जारी रहेगा, हम शिक्षक है हम राष्ट्र निर्माता है जो एक समाज के समग्र विकास व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन कर योगदान देते आ रहे है. उक्त उदगार अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रान्ताध्यक्ष भरत पटेल ने मानस भवन में आयोजित विशाल शिक्षक संवर्ग के सम्मेलन में व्यक्त किये उन्होंने आगे कहा है कि हम प्रदेश के सभी समागीय मुख्यालयों में संवर्ग के लोकसेवकों को एकत्र कर शासन को अपनी पीड़ा बता रहे है. सरकार से न्यायोचित मांगों के न्याय की गुहार लगा रहे है, यदि प्रदेश सरकार 20 अगस्त तक हमारी न्यायोचित मांगो का निराकरण नहीं करती तो विवश होकर हमें सामूहिक अवकाश लेकर एक जुटता के साथ भोपाल में घेरा डालो डेरा डालो की रणनीति के तहत कदम उठाने के लिये बाध्य होना पड़ेगा । संयुक्त मोर्चा के दूसरे प्रान्ताध्यक्ष  राकेश दुबे ने अपने सम्बोधन में स्पष्ट कहा है कि हम आन्दोलन नहीं करना चाहते है सालों से जिला प्रशासन व प्रतिनिधियों के माध्यम से हजारों बार सम्पूर्ण प्रदेश में ज्ञापन दिये जा चुके लेकिन शासन गहरी नींद में सोई हुयी है जिसे अब जाग्रत करना अनिवार्य हो गया है,  दुबे ने कहा कि राज्य शिक्षा सेवा में नियुक्त अध्यापक शिक्षक संवर्ग को अंशदायी पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन लागू की जाये 12 से 24 वर्ष पूर्ण कर चुके संवर्ग को क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान के आदेश किये जाये, दिवंगत परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जावे । प्रान्ताध्यक्ष जगदीश यादव ने उद्बोधन कहा कि हमारा संवर्ग को जो भी जिम्मेदारी दी जाती है भलीभाँति हम निर्वहन करते हैं शासन की समस्त योजनाओं के साथ साथ शासकीय विद्यालयों का परीक्षाफल प्रायवेट विद्यालयों की अपेक्षा अच्छा देते है चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में भी हमारे संवर्ग का 80 प्रतिशत योगदान रहता है इसके बावजूद सरकार हमारी अनदेखी करती है आगे उन्होने कहा है वर्तमान सरकार से ही हम अपना हक मांगते है और लेकर रहेंगे चाहे हमे कितना बड़ा आन्दोलन क्यों न करना पड़े । प्रान्ताध्यक्ष मनोहर दुबे एवं प्रान्ताध्यक्ष राकेश नायक ने भी सभा को सम्बोधन करते हुये समस्त उपस्थित शिक्षकों को आगाह किया है कि चुनाव नजदीक है हम सबको एकता से शासन से संघर्ष करने के लिये हर पल तैयार रहना है। इसके साथ ही 20 अगस्त 2023 को भोपाल में एक वृहद कार्यक्रम होगो जिसमें हमारी संख्याबल की मौजूदा हालात को स्पष्ट करेगा कि शासन हमे क्या क्या देना चाहती है इसलिये आप जिस दिन भोपाल में 2 लाख की संख्या में पहुंच जाओगे उसी दिन हमारी सभी मांगे भी पूर्ण हो जायेगी ।

 हजारों शिक्षकों की उपस्थिति में हुये संभागीय सम्मेलन में आयोजक मंडल के सदस्य गणों एवं पदाधिकारियों में संजीव कुमार त्रिपाठी, विजय कृष्ण मिश्रा, श्याम नारायण पाठक, रमेश सोनकर, विश्वास राज शुक्ला, अनिल कुमार पटेल, पवन चतुर्वेदी, अनिल सिंह, डॉ जीतेन्द्र सिंह, डॉ ज्ञानेन्द्र सिंह, आर. के. कोरी, सत्यप्रकाश गौतम, रामानुज पाण्डेय, श्रीनिवास तिवारी, अमित सिंह, पुष्पेन्द्र पाण्डेय, रवीन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, बाबूलाल, सतीश पटेल, राकेश माना, विमलेश पटेल, मनोज निगम, सहित अन्य पदाधिकारियों की दिनरात के परिश्रम से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । साथ शहडोल अनूपपुर एवं उमरिया जिले के समस्त संकुल प्राचार्य बीएसी, सीएसी, शिक्षक साथ एवं महिला शक्ति उपस्थिति रही । मानस भवन शहडोल में हुये विशाल सम्मेलन के कार्यक्रम का सफल संचालन आशा पाण्डेय एवं श्याम नारायण पाठक द्वारा किया गया । कार्यक्रम के अंत में आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष संतोष शर्मा सदस्य संयुक्त मोर्चा द्वारा पाँचों प्रान्ताध्यक्षों का अन्य जिले से आये हुये अध्यक्ष व पदाधिकारियों एवं उपस्थित हजारों शिक्षक साथियों का आभार व्यक्त किया।

 साथ ही उपस्थित शिक्षक साथियों ने आगामी 20 अगस्त को भोपाल में होने जा रहे विशाल आंदोलन के लिये शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.