जयसिंहनगर : गुरु एवं शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, सी ऍम राइज विधालय में नाबालिक छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
गुरु एवं शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित, सी ऍम राइज विधालय में नाबालिक छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार ,
इंट्रो। जयसिंहनगर में गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है जहा एक शिक्षक ने नाबालिक छात्रा को स्कूल के कमरे में अकेले बुलाकर छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है l
जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । शहडोल जिले के जयसिंहनगर में एक बहसी शिक्षक के कुकृत्यो के कारण समूचे शिक्षा विभाग शर्मशार होना पड़ है मामले में मिली जानकारी अनुसार मामला सीएम राइज स्कूल जयसिंहनगर का है जहा पर अंग्रेजी विषय का एक शिक्षक रामलाल पांडेय ने अपने ही विद्यालय में कक्षा 10 वी में अध्यनरत नाबालिक छात्रा को एक वर्ष से मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहा नाबालिक छात्रा के द्वारा विरोध करने पर उसे परीक्षा में अनुत्तीर्ण करने की धमकी भी देता रहा बहसी शिक्षक द्वारा आज फिर नाबालिक छात्रा के साथ अमर्यादित व्यवहार करते हुए जबदस्ती अनैतिक कृत्य करने की कोसिस किया नाबालिक छात्रा ने शिक्षक के कुकृत्य से अपने पिता को अवगत कराते हुए रोती हुई अपने घर चली गई एवम घर पहुंचने पर नाबालिक छात्रा के रोने की वजह जब मां ने पूछा तो छात्रा ने मां से अपने साथ हुई आपबीती को विस्तार से बताया जिससे मां आग बबूला हो गई एवं सीधे सीएम राइज स्कूल जा पहुंची लेकिन छात्रा के अभिभावकों के भय से शिक्षक बाहर दुकान में छिपा मिला जहा पर छात्रा की मां वहसी शिक्षक की जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया पुलिस ने पीड़िता नाबालिक छात्रा के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 354, 509 एवम पास्को एक्ट के अन्य धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपी शिक्षक राम लाल पाण्डेय को हिरासत में लिया है जहा कल उसे न्यायालय में पेस किया जाएगा हलाकि सीएम राइज जैसे स्कूल में इस तरह की घटनाये गठित होना कही न कही स्कूल प्रबंधन एवम शिक्षा विभाग की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई
है जहा एक तरफ स्कूलों में अध्यनरत छात्र छात्राओं के मन में आक्रोश व्याप्त है वही शिक्षा विभाग के अधिकारियो ने समूचे घटना क्रम से खुद को अलग थलग करते हुए चुप्पी साध लिए है क्युकी विगत वर्षो से जिले की शिक्षा व्यवस्था बेलगाम हो चुकी हैl
परीक्षा में नकल और छात्रों से लेनदेन के भी आरोप
गौरतलब है की छेड़खानी के घटनाक्रम का मामला सामने आने के बाद आरोपी शिक्षक राम लाल पाण्डेय की पोल अब खुलती दिखाई दे रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी कई वर्षो से पूर्व में उत्कृष्ट विद्यालय और वर्तमान के सी ऍम राइज विधालय जयसिंहनगर में पदस्थ है आरोपी का निवास जिला मुख्यालय शहडोल में बना हुआ है छेड़खानी का आरोपी अपने मनमुताबिक समय पर ही विद्यालय में उपस्थित होते आए है लेकिन अधिकारियो से साठगांठ की वजह से आजतक इनपर कोई कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा नहीं की गई साथ ही विभिन्न परीक्षाओ में नकल कराने और पास कराने के नाम पर छात्र छात्राओं से तगड़ी वसूली का कार्य इनके द्वारा वर्षो से किए जाने की बात सामने आई है l
राजनितिक रसूख के दम पर मामले को दबाने का हो रहा प्रयास
घटनाक्रम पर सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरोपी शिक्षक के चरित्र को लेकर विधालय स्टाफ और जयसिंहनगर के निवासी बहुत हद तक पहले से ही परिचित रहे है पहले भी कई बार विधालय की छात्राओं से अनुचित व्यवहार के मामले घटित हुए किन्तु आरोपी के रसूख की वजह से बात विद्यालय परिसर तक सिमित रहने की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है l आरोपी शिक्षक के राजनैतिक प्रभाव और रसूख का अंदाजा आज घटित छेड़खानी की घटना के बाद देखने को मिला जहा घटना क्रम के बाद विभिन्न राजनैतिक दल के नेताओ द्वारा नाबालिक पीड़िता पक्ष पर मामले को समझौता कर रफादफा करने का भरसक प्रयास किया गया l शहडोल मुख्यालय से लेकर स्थानीय जयसिंहनगर का तंत्र उक्त घटनाक्रम पर आरोपी शिक्षक को बचाने का प्रयास करता रहा l अब देखना होगा की तमाम दवाबो और रसूख के बाद क्या पीड़िता नाबालिक छात्रा को न्याय दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन की विवेचना की कार्यवाही क्या होगी l
इनका कहना
शिक्षक के विरुद्ध एफ .आई. आर. दर्ज कर ली गई है।
आगे की कार्यवाही प्रचलन में है।
टीआई जयसिंहनगर जिला शहडोल
