S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : टेंप्ट फाउंडेशन द्वारा 2000 पौधो की नर्सरी की गई तैयार , फाउंडेशन के सदस्यों ने ग्राम पंचायत पथखाई मे लगभग 300 से 400 पौधों का किया रोपण।

0 205

टेंप्ट फाउंडेशन द्वारा 2000 पौधो की नर्सरी की गई तैयार ,

फाउंडेशन के सदस्यों ने ग्राम पंचायत पथखाई मे लगभग 300 से 400 पौधों का किया रोपण।

शहडोल (संजय गर्ग) । टेंप्ट फाउंडेशन के द्वारा ग्राम पथखई में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया |
टेंप्ट फाउंडेशन के सदस्यों ने प्लास्टिक हटाओ पृथ्वी बचाओ व एक युद्ध प्लास्टिक के विरुद्ध जैसे कैंपेन कर जन-जन को इको फ्रेंडली बैग्स के उपयोग को बढ़ावा देने का कार्य रही है तो दूसरी ओर प्रकृति को स्वस्थ करने हेतू पौधारोपण की एक नई पहल भी कर रही है।
पौधों रोपण का कार्यक्रम शैनकला सिंह व साक्षी सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 300-400 पौधे पथखई ग्राम के अलग-अलग स्थानो पर लगाये गए ।

पौधारोपण का कार्यक्रम निरंतर 2 दिन तक चला और फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य व एनएसएस (रासेयो)वालंटियर साक्षी सिंह राजपूत ने बताया कि हमारे फाउंडेशन द्वारा 2000 पौधो की नर्सरी तैयार की गई । जिसमें आम अमला इमली नेम जामुन बेल यूकेलिप्टस अशोक नींबू कटहल अमरुद सीताफल आदि पौधे शामिल रहे।

इन नर्सरी को तैयार करने मे अतिश्रेय सिंह व शैनकला सिंह का अभूतपूर्व सहयोग रहा ।

टेम्ट फाउंडेशन की सक्रिय सदस्य आयुषी जैन व ललिल सिंह कछवाह ने बताया कि टेम्ट फाउंडेशन ना सिर्फ प्रकृति को स्वस्थ एवं सुरक्षित करने हेतु पौधारोपण करती है अपितु प्रकृति की सबसे बड़ी दुश्मन प्लास्टिक के विरुद्ध भी शहडोल व बुढार में निरंतर कैंपेन करती रहती है|
जिला जनपद सदस्य राजेश कोल व पदमू विश्वकर्मा ने सभी पौधों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी ली और निरंतर पौधो की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही |
फाउंडेशन के सदस्य प्रवीण सिंह व शंकु दीवान (रामविलास दीवान) ने बताया कि हम निरंतर पर्यावरण को स्वस्थ एवं सुरक्षित करने के साथ-साथ जन जन में लोगों को न्यूजपेपर, कपड़े व जूट के बैग के उपयोग को निरंतर बढ़ावा देते आ रहे हैं इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मृत्युंजय सिंह,श्याम प्रताप सिंह,शिवम सिंह, छोटेलाल सिंह,पदमू विश्वकर्मा, वह तथा शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मोहम्मद अली वासुद्दीन अंसारी व प्रीतम सिंह ने भी अपना अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया |

Leave A Reply

Your email address will not be published.