S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन...

ब्यौहारी /शहडोल: क्या ?????शरद की स्थानीय विरोध की डगमगाती नईया को क्या पार लगा पाएंगे सीएम शिवराज , ब्यौहारी विधानसभा के मतदाताओं पर कितना असर करेगा मुख्यमंत्री का जन संबोधन

0 748

क्या ?????शरद की स्थानीय विरोध की डगमगाती नईया को क्या पार लगा पाएंगे सीएम शिवराज ,

ब्यौहारी विधानसभा के मतदाताओं पर कितना असर करेगा मुख्यमंत्री का जन संबोधन

ब्यौहारी / शहडोल (संजय गर्ग) । विधानसभा चुनाव को कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में समस्त राजनीतिक दल दल अपने-अपने क्षेत्र में पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।
17 नवंबर को मध्य प्रदेश में वोटिंग होनी है।
ऐसे में लगातार भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता विधानसभा क्षेत्रों के दौरे कर मतदाताओं को साधने का प्रयास कर रहे हैं।
इसी कड़ी में कल 5नवंबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान शहडोल जिले के का ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमडीह में आगमन होने जा रहा है जहां मंच से मतदाताओं को साधते हुए भाजपा के प्रत्याशी शरद कोल के पक्ष में प्रचार करने पहुंचेंगे ।
ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या शरद कोल के विपक्ष में स्थानीय जनता के विरोधों की उठ रही लहरों से बचाते हुए सीएम शिवराज शरद की नईया को पर लगा पाएंगे या नहीं।

कुछ ऐसा है शरद कोल का रिपोर्ट कार्ड
ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र मे 2018 विधानसभा के चुनाव में क्षेत्र की जनता ने शरद कोल को क्षेत्र का विकास का मौका दिया।
किंतु क्षेत्र में विकास तो दूर विधायक शरद के राज मे क्षेत्र की जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अछूता रहना पड़ा है।

कागजों में दफन विकास कार्य

विकास के नाम पर शरद ने क्षेत्र के अंदर केवल विकास कार्यों का लोकार्पण किया है जो कि कागजों में ही कहीं दफन है।
रोजगार के नाम पर क्षेत्र के युवा दर-दर भटक रहे हैं।

चौपट सड़क व्यवस्था

वहीं अगर हम बात करें क्षेत्र में सड़क व्यवस्था की तो वह बद से बतर है।
जिससे क्षेत्र में व्यावसायिक आवागमन पूर्णता ठप है। जिससे क्षेत्र के विकास के पहियों में 5 सालों से जंग लगी हुई है।

5 वर्षों में जमकर किया अपना विकास

किंतु इन 5 वर्षों में क्षेत्र के पहियों को गति प्रदान की है या नहीं।
किंतु शरद कोल ने अपने विकास के पहियों को गति ज़रूर प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।

शरद के विरोध में भाजपा से सरकती ब्यौहारी विधानसभा

ऐसे में इस ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी शरद कोल के प्रति क्षेत्र की जनता में स्थानीय विरोध की लहरें उत्पन्न हो रही है।
जोकि पार्टी के लिए विंध्य क्षेत्र से एक सीट कम होने की पूरी संभावना दिख रही है।
शायद इसीलिए सीएम शिवराज कल जनता के बीच पहुंचकर शरद कोल का प्रचार करके विरोधाभास की लहरों को कम करने का प्रयास करेंगे।
किंतु या भारतीय जनता पार्टी के लिए कितना कारीगर साबित होगा क्या भारतीय जनता पार्टी इतने विरोधों के बाद ब्यौहारी के चुनावी रण को पार कर पाएगी।
यह तो 3 दिसंबर को चुनावी नतीजों से पूर्णता साफ हो जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.