S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : जैतपुर विधानसभा की प्रत्याशी उमा धुर्वे को क्षेत्र की जनता दे अपना आशीर्वाद : विवेक तंखा , धनपुरी के आजाद चौक में आम सभा को राज्यसभा सांसद ने किया संबोधित

0 307

जैतपुर विधानसभा की प्रत्याशी उमा धुर्वे को क्षेत्र की जनता दे अपना आशीर्वाद : विवेक तंखा ,

धनपुरी के आजाद चौक में आम सभा को राज्यसभा सांसद ने किया संबोधित
शहडोल (संजय गर्ग) ।  जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तंखा का आगमन हुआ। तनखा के आगमन पर होटल विलासा में पत्रकार वार्ता रखा गया था। इस पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के समक्ष प्रत्याशी हित में और पार्टी के लिए अपनी बात रखें। इसके अलावा जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के कोयलांचल नगरी धनपुरी के आजाद चौक में आम सभा को संबोधित किये। राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार परिवर्तन होना चाहिए और यह परिवर्तन आप सभी के सहयोग ही संभव है ताकि कांग्रेस की सरकार मजबूती के साथ प्रदेश में बने, मुझे पूरा विश्वास है की प्रदेश की आम जनता बदलाव के पक्ष में है और कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी और जनहित में कार्य करेगी। आगे उन्होंने कहा कि इस 20 25 साल में चीजें नहीं बदली है, यह केवल आप लोग की प्रॉब्लम नहीं है, क्योंकि अगर नारों और विज्ञापनों से चीज बदलनी होती तो आज यह अमेरिका होता, यह अफसोस की बात है की नारों और विज्ञापनों से चीज नहीं बदलती बल्कि एक सोच से, एक विचार से और परिश्रम से चीजे बदलती है, इसलिए हमें अच्छी सोच रखना चाहिए, अच्छी सोच से बच्चों, गरीबों, आमजनो का विकास होगा। इसके अलावा भी आम सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तंखा ने आमजन के सामने अनेकों बात रखी और कहां की इस बार जैतपुर विधानसभा की प्रत्याशी उमा धुर्वे को अपना आशीर्वाद देकर कांग्रेस का साथ दें जिससे मध्य प्रदेश का विकास हो सके।

इनकी रही उपस्थित

इस आम सभा के दौरान मुख्य रूप से शहडोल जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, अजय अवस्थी, कमलेश शर्मा, हनुमान खंडेलवाल, हरीश अरोड़ा बिट्टू, शोभाराम पटेल, बलमीत सिंह खनूजा के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जबकि मंच संचालन कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष नौशेरवां खान ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.