S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न

शहडोल :प्रभारी प्राचार्य रावेंद्र गर्ग की चुनाव ड्यूटी दौरान मौत

0 2,629

प्रभारी प्राचार्य रावेंद्र गर्ग की चुनाव ड्यूटी दौरान मौत

शहडोल ।   जिले में चुनाव ड्यूटी के दौरान एक अधिकारी की मौत हो गई। अचानक तबियत बिगड़ने पर खुद अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर के पास पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।
शहडोल में विधानसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी करते हुए एक अधिकारी की मौत हो गई है। बराक्ष हायर सेकंडरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य रावेंद्र प्रसाद गर्ग की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के तौर पर जयसिंहनगर विधानसभा में लगाई गई थी। निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें रिजर्व कोटे के लिए शहडोल मुख्यालय में ही पदस्थ किया था।
पीठासीन अधिकारी रावेंद्र प्रसाद गर्ग शहडोल मुख्यालय में निर्वाचन का काम कर रहे थे। तभी 17 नवंबर की शाम को कार्य के दौरान ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ने लगी। अपनी तबियत बिगड़ते देख पीठासीन अधिकारी रावेंद्र प्रसाद गर्ग खुद ही अस्पताल के लिए रवाना हुए 

पीठासीन अधिकारी ब्यौहारी के नजदीक बरकछ गांव के रहने वाले थे। इस कारण उनका इलाज पहले से ही ब्यौहारी में चलता था। शहडोल में जैसे ही उनकी तबियत बिगड़ी वो खुद ही ब्यौहारी के लिए रवाना हो गए। गर्ग जैसे ही ब्यौहारी के सिविल अस्पताल पहुंचे वहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

ब्यौहारी के सिविल अस्पताल में पीठासीन अधिकारी की मौत के बाद प्रशासन के निर्देश पर डॉक्टर्स की टीम ने 18 नवंबर की सुबह शव का पीएम कराया है। बताया जा रहा है कि पीठासीन अधिकारी रावेंद्र प्रसाद गर्ग की मौत संभवतः अचानक हार्ट अटैक के आने से हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.