S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न

शहडोल :आज संध्याकाल से मनाया जाएगा छठ महापर्व , मोहन राम मंदिर में दिया जाएगा भगवान सूर्य को अर्ग

0 467

आज संध्याकाल से मनाया जाएगा छठ महापर्व ,

मोहन राम मंदिर में दिया जाएगा भगवान सूर्य को अर्ग

शहडोल (संजय गर्ग) ।  उत्तर भारतीयों के सूर्य उपासना एवं लोक आस्था का पर्व छठ पर धूमधाम से मनाने की तैयारी पूर्ण कर ली गयी हैं। आज 19 नवम्बर को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। कल 20 नवम्बर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो जायेगा।
प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी नगर में उत्तर पूर्व भारतीय संघ द्वारा छठ पूजा का भव्य आयोजन किया गया है। जिसमे नगर के सभी उत्तर भारतीय लोग शामिल होकर पूजा करते है।

नगर के तीन घाटों में की गई है विशेष व्यवस्थाएं

इस बार यह आयोजन नगर के तीन घाटों मोहन राम तालाब, भड़ी भीट और मुड़ना नदी एमपीईबी कालोनी के पीछे आयोजित किया जा रहा है। पूजा के लिए घाटों को साफ सफाई कर तैयार कर लिया गया है। घाटों में पूजन हवन प्रसाद आदि की व्यवस्था उत्तर पूर्व भारतीय संघ के द्वारा की गई है दीपावली के छठवें दिन मनाये जाने वाला पर्व छठ नहाय खाय के साथ प्रारम्भ हो गया था। कल 20 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य एवं विसर्जन के साथ पूर्ण हो जायेगा। इसके लिए नगर के मोहनराम तालाब , बड़ी भीट और मुड़ना नदी के घाट में विशेष तैयारियां की गई है।

8 कुंतल आटे का बनाया जाएगा ठेकुआ का प्रसाद

इस बार लगभग 8 क्विंटल आटे का ठेकुआ बनाया गया है,जो नगर के तीनो घाटों में आए हुए श्रद्धालुओं को वितरित किया जायेगा। साथ ही अन्य प्रसाद के भी वितरण की व्यवस्था उत्तर भारतीय संघ के द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम के बारे में बताते हुए उत्तर पूर्व भारतीय संघ द्वारा के प्रवीण शर्मा डोली एवं प्रोम्पी कुमार सिंह ने बताया कि सूर्य उपासना एवं लोक आस्था का पर्व के आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। 19 नवम्बर रविवार की शाम को सूर्य देव को छठ पूजा का पहला अर्घ्य दिया जायेगा।

भोजपुरी गीतों व भजनों से दिए जाएंगे विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

पूजा के दौरान भोजपुरी गीतों और भजनों के साथ विविध भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी। मोहन राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भी प्रसारित किया जायेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.