S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : बैंक के दलाल ने लोन दिलवाने के नाम पर ठगे 35000 रुपए , पीड़ित ने दर्ज कराई थाने में शिकायत

0 508

बैंक के दलाल ने लोन दिलवाने के नाम पर ठगे 35000 रुपए

पीड़ित ने दर्ज कराई थाने में शिकायत

शहडोल (संजय गर्ग) । सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर दुनिया भर के बैंकों ने न जाने कितने दलाल पाल रखे हैं जो मध्यम वर्ग व गरीब लोगों को आसानी से लोन दिलाने के नाम पर आए दिन उनके साथ धोखाधड़ी करते रहते हैं।
सस्ते दर पर लोन लेकर अपने सपनों को पूरा करने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं पूंजी ना होने के कारण जो लोग लोन लेते हैं उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर बैंकों के दलाल उन्हें झांसा देकर उनके साथ लाखों की ठगी करते हैं।
ऐसा ही एक मामला जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नरवार में सामने आया है ।
जहां पर हीरा चौधरी नामक बैंक दलाल के द्वारा सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर किरण चौधरी से ₹35000 रुपए की ठगी की गई है जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा सोहागपुर थाने में की गई।

यह है मामला

दरअसल प्रार्थी किरण कुमार चौधरी पिता गोविंद चौधरी निवासी ग्राम नरवार बड़ा टोला थाना सोहागपुर द्वारा शिकायत कर बताया गया कि हीरा चौधरी ग्राम मडवा तहसील सोहागपुर शहडोल द्वारा मुझ प्रार्थी से बैंक लोन दिलवाने के नाम पर 35000 रुपए की ठगी की गई है। मेरे द्वारा पैसे मांगे जाने पर आजकल करते हुए लगभग 2 साल हो चुके हैं किंतु अभी तक मेरा एक भी रुपया तथाकथित व्यक्ति के द्वारा नहीं लौटाया गया है। जब संबंधित व्यक्ति के मोबाइल नंबर 6260057 718 मैं फोन लगाता हूं तो उसके द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है और दूसरे नंबर पर बात करने पर हीरा चौधरी के द्वारा गाली-गलौज की जाती है। हीरा चौधरी के द्वारा पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी जाती है। ऐसे में प्रार्थी द्वारा कहां गया है कि उसकी जान माल की रक्षा करते हुए उसे न्याय दिया जाए ।
अब देखना यह होगा कि इस पूरे मामले में सोहागपुर थाना प्रभारी के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है या नहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.