जयसिंहनगर :तो क्या??? जिम्मेदारों के शह पर ग्राम पंचायत पसौढ़ में चोर – चोर मौसेरे भाई के तर्ज पर चल रहा भ्रष्टाचार का खेला , ग्राम पंचायत के जिम्मेदार डकार रहे श्रमिकों का हक*
तो क्या??? जिम्मेदारों के शह पर ग्राम पंचायत पसौढ़ में चोर – चोर मौसेरे भाई के तर्ज पर चल रहा भ्रष्टाचार का खेला ,
ग्राम पंचायत के जिम्मेदार डकार रहे श्रमिकों का हक
जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । ग्राम पंचायत पसौढ़ में इन दिनों योजनाओं के नाम पर सचिव एवम सरपंच जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं ग्रामीणों ने बताया की ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत कंट्रोल टंच को सचिव सरपंच ने रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन के द्वारा निर्माण कार्य करा कर खाना पूर्ति कर दिया गया।
रोजगार से वंचित स्थानीय स्तर के मजदूर
वही नाडेप निर्माण कार्य का जिम्मा छत्तीस गढ़ के श्रमिको को सुपुर्द कर दिया जिससे स्थानीय स्तर के मजदूर रोजगार से वंचित हो गए।
ग्राम पंचायत को भ्रष्टाचारी दीमक की तरह खोखला कर रहे सचिव
जबकि मनरेगा योजना में श्रमिको से कार्य करा कर उन्हे स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराया जाना है ताकि पलायन को रोका जा सके लेकिन सरपंच सचिव एवम उपयंत्री के तानाशाही एवम गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण शासन सभी योजनाएं में ग्रहण लग गया वही ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशासन से ग्राम पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कई बार शिकायत भी दे चुके हैं लेकिन सचिव के रसूख के आगे प्रशासन भी बौना साबित हो रहा है जिससे सचिव एवं सरपंच को भ्रष्टाचार की संजीवनी मिल गई है तभी तो ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भी सरपंच सचिव के कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया एवम अपने मनमुताबिक उपयंत्री से मिलीभगत कर योजनाओं के नाम पर शासन द्वारा जारी की गई राशि से खुद के जेब भरने में मशगूल हो गए अगर ऐसा ही सरपंच सचिव का बेरोकटोक रवैया जारी रहा तो आने वाले दिनों में ग्रामीण आंदोलन की मनसा भी जता चुके हैं ।
मुक प्रशासन क्या करेगा कार्यवाही
अब देखना होगा की जिम्मेदार ग्रामीणों की शिकायत पर कोई ठोस कार्यवाही आल्हा अधिकारियों द्वारा की जाएगी या नहीं या फिर ग्राम पंचायत वाशियो को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
इनकी प्रतिक्रिया
मैं इसको वहां जाकर दिखवाता हूं।
अशोक मरावी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी) जनपद पंचायत जयसिंहनगर जिला शहडोल
