शहडोल:रेत माफियाओं की कालाबाजारी और अवैध खनन का शिकार हो रही भोली – भाली जनता : सुभाष , रेत माफियाओं को खुला संरक्षण देने का पुलिस विभाग पर लग रहा आरोप
रेत माफियाओं की कालाबाजारी और अवैध खनन का शिकार हो रही भोली – भाली जनता : सुभाष
रेत माफियाओं को खुला संरक्षण देने का पुलिस विभाग पर लग रहा आरोप
शहडोल (संजय गर्ग) । जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा है कि, शहडोल जिले मे इस समय रेत का अवैध उत्खनन चरम पर है, जिसमे पुलिस द्वारा रेत माफियाओं से लेन-देन का संबंध भी सर्वविदित है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि, बटली घाट से भी भारी मात्रा मे लगातार रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है,जिसे बीस हजार से तीस हजार रुपए के मनमाने दाम पर मासूम जरूरतमंद लोगों को बेचा जा रहा है।
रेत माफियाओं की कालाबाजारी और अवैध उत्खनन का शिकार जिले की भोली-भाली मासूम जनता हो रही है, जो की अत्याधिक दाम पर रेत खरीदने के लिए मजबूर हैं, पुलिस विभाग ने रेत माफियाओं को पूरी छूट दे रखी है, जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है।
जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा अगर शीघ्र ही इस अवैध उत्खनन और रेत की कालाबाजारी को नहीं रोका गया तो जिला काँग्रेस उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।
उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।
