S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

ब्यौहारी :मूक प्रशासन और सत्ता का खेल , खनिज माफियाओं की दबंगई का शिकार हुआ हल्का पटवारी ट्रैक्टर से कुचल कर दी हत्या

0 560

मूक प्रशासन और सत्ता का खेल ,
खनिज माफियाओं की दबंगई का शिकार हुआ हल्का पटवारी ट्रैक्टर से कुचल कर दी हत्या 

ब्यौहारी / देवलोद ।  जिले के ब्यौहारी देवलोद थाना क्षेत्र अंतर्गत बुडवा में अवैध रेत खनन को रोकने गए हल्का पटवारी प्रसन्न सिंह के ऊपर खनिज माफियाओं द्वारा रेत से भरा ट्रैक्टर चढ़ा दिया गया । जिससे पटवारी की मौके पर ही मौत हो गई पटवारी की हत्या कर ट्रैक्टर चालक शुभम विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इतने बड़े प्रशासनिक अमले के होते हुए भी लगातार संपूर्ण जिले में रेत का अवैध खनन चरम पर है। लगातार विभिन्न समाचार पत्रों में आए दिन खबर प्रकाशित हो रही है। जिस पर प्रशासन द्वारा कार्यवाही के नाम पर कोरम पूर्ति की कर दी गई।
जिसको लेकर हाल ही में कांग्रेस जिला अध्यक्ष का बयान भी सामने आया उन्होंने भी प्रशासन के ऊपर बड़े माफियाओं से लेनदेन कर बचाने का आरोप लगाया है।
इसके बावजूद भी प्रशासन की कुंभकर्णीनिद्रा नहीं टूटी ।
शायद इसका ही है दुष्परिणाम है कि हल्का पटवारी प्रसन्न सिंह की जान रेत माफियाओं ने ले ली ।
पर इस पूरे प्रकरण में बड़ा प्रश्न चिन्ह यह है कि क्या किसी की जान ले लेना कितना सरल होता है। 


रेत का अवैध उत्खनन कर रहे हैं माफियाओं द्वारा बड़ी ही आसानी से रेत का अवैध कारोबार संचालित पूरे जिले में किया जा रहा है।
क्या यह सब सत्ता संरक्षण के बिना संभव है या नहीं यह अपने आप में बड़ा सवाल है????
ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लगातार हो रहा है अवैध खनन पर लगभग सभी ने अपनी प्रतिक्रिया अपने हिसाब से दी है किंतु अब तक सत्ता पक्ष से इस मामले पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया।
यह विचारणीय विषय है।
ऐसा हम नहीं ऐसा सूत्र बताते हैं।
तो यह कहना गलत नहीं होगा कि मुक प्रशासन और सत्ता के खेल ने एक पटवारी की जान ले ली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.