S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर :शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

0 121

शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

जयसिंहनगर (राकेश गुप्ता)। आज दिनांक 26 नवंबर को महाविद्यालय परिवार की तरफ से समस्त स्टाफ ने
बड़े उत्साह और हर्षोल्लाह के साथ संविधान दिवस प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मनाया गया यह कार्यक्रम भारत शासन और मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशों के परिपालन में आयोजित हुआ जिसमें संविधान की उद्देशिका के वाचन करने का निर्देश था, आज के कार्यक्रम का शुभारंभ- बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके किया गया, आज के प्रथम वक्ता राजनीति विज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉ. ममता पांडे ने संविधान निर्माण में डॉ. बी. आर. अंबेडकर के साथ- साथ संविधान निर्माण के अन्य सभी सदस्यों के योगदान का जिक्र किया, साथ ही मौलिक अधिकार, अमेरिका संविधान से लिए गए हम भारत के लोग शब्द, और संविधान के सही रूप से परिपालन ना हो पाने पर कुछ राज्यों का उदाहरण, भी सामने रखा, आज की कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के प्रमुख प्राचार्य डॉ.धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने संविधान की आवश्यकता, महत्व, उपयोगिता, आदि प्रमुख बिंदुओं के साथ-साथ डॉ. बी.आर.अंबेडकर के अथक प्रयासों और उनके योगदान की भूरि – भूरि प्रशंसा की, आपने 2015 से संविधान दिवस के आयोजन के सूत्रधार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी याद किया और डॉ.बी. आर. अंबेडकर के भी सम्मान की बात रखी, और सुप्रीम कोर्ट में भी आज डॉ. बी.आर.अंबेडकर के प्रतिमा के अनावरण का स्वागत किया,
और अंत में आपने संविधान की उद्देशिका का वाचन भी किया l कार्यक्रम के अंत में आभार डॉ. कमलेश जायसवाल फिजिक्स डिपार्टमेंट के द्वारा किया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ.लवकुश दीपेंद्र- सहायक प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान के द्वारा किया गया, मंच पर गरिमा पूर्ण उपस्थिति मे प्राचार्य डॉ.धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, डॉ.ममता पांडे प्रो.उत्तम सिंह, प्रो. गजेंद्र परते प्रो.सतीश वर्मा की रही, महाविद्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमा पूर्ण उपस्थिति डॉ.कमलेश जायसवाल, डॉ. यामिनी विश्वकर्मा, डॉ.जीतेंद्र साकेत, डॉ. दिलीप शुक्ला, डॉ.आदित्य शुक्ला, डॉ. भगवत राज बरमैया, डॉ.महेंद्र साकेत, डॉ.वीरेंद्र कुर्मी, राम नरेश चौधरी, सीतेंद्र पयासी, श्रवण मिश्रा, राम नारायण चौधरी, राजू अहिरवार, आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान एवं गरिमा पूर्ण उपस्थित रही l

Leave A Reply

Your email address will not be published.