S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

जयसिंहनगर : आखिर कैसे 10 करोड़ की लागत से निर्माण अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चड्ढा ठेकेदार के भ्रष्टाचार की भेंट , जनप्रतिनिधियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन त्वरित कार्यवाही की मांग

0 395

आखिर कैसे 10 करोड़ की लागत से निर्माण अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चड्ढा ठेकेदार के भ्रष्टाचार की भेंट

जनप्रतिनिधियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन त्वरित कार्यवाही की  मांग

जयसिंहनगर (संजय गर्ग)  l शहडोल जिले के नगर परिषद जयसिंहनगर में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण लगभग 10 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन है l विदित हो की आदिवासी अंचल क्षेत्र में लम्बे इंतज़ार के बाद क्षेत्रवाशियो की मांग पर उक्त नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य कराया जा रहा है l वर्तमान समय में उक्त निर्माण कार्य लगातार ठेकेदार की कार्यशैली और अमानक स्तर के निर्माण सामग्री के उपयोग की वजह से विवादों में है l

जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण पंचनामा कर बंद कराया काम

निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जयसिंहनगर के स्थानीय जनप्रतिनिधियों जिनमे भाजपा जयसिंहनगर मण्डल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय, उपाध्यक्ष नगर परिषद जयसिंहनगर सम्पत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा रमाकांत तिवारी, नगर परिसद पार्षद दिवाकर पयासी, मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता, मीडिया प्रभारी पंकज पाण्डेय, किसान मोर्चा महामंत्री राकेश गुप्ता, ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष आदेश शुक्ला, पार्षद सुरेंद्र राव, रनिया बैगा, कैलास बैगा, अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी आदि ने निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जहा स्पष्ट रूप से क्रसर डस्ट का उपयोग करते हुए टाइल्स फिटिंग एवं ईटो की जुड़ाई का कार्य चल रहा था वही बिजली व्यवस्था के लिए लगाई जा रही बिजली की तार भी गुणवत्ताविहीन मिली l उक्त स्थिति की जानकारी तहसीलदार जयसिंहनगर को देते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने तहसीलदार जयसिंहनगर की उपस्थिति में मौका पंचनामा बनाकर कार्य को बंद करवाकर निर्माण कार्य की जांच की मांग तहसीलदार जयसिंहनगर से की l

निर्माणस्थल पर नही कोई सूचना पटल

विदित हो की यह स्पष्ट निर्देश है की किसी भी सरकारी कार्य के निर्माण में निर्माण से पहले ही निर्माण स्थल पर निर्माण से जुडी सम्पूर्ण जानकारी ठेकेदार, लागत, निर्माण अवधि आदि की जानकारी का सूचना पटल लगाना अनिवार्य होता है किन्तु जयसिंहनगर में चल रहे इतने बड़े निर्माण कार्य में अब तक निर्माण से जुड़ा कोई भी पटल निर्माण स्थल पर नहीं लगाया गया l

गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य करने पर आमादा ठेकेदार

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में ऐसे सीमेंट का उपयोग होता पाया गया जो सूत्रों के अनुसार सरकारी स्तर पर किसी भी निर्माण कार्य के पूर्णतः प्रतिबंधित है l वही टाइल्स की फिटिंग से लेकर दीवाल में इट की जुड़ाई में क्रसर डस्ट का उपयोग ठेकेदार के द्वारा धड़ल्ले से किया जा रहा है जो की तकनीकी रूप से प्राकलन के विरुद्ध है l

घपला कर  निर्माण कार्य में ठेकेदार कर रहा होल

गौरतलब है की लगभग 10 करोड़ जितनी बड़ी रकम से बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन में तकनीकी पहलुओं की देखरेख के लिए निर्माण स्थल पर कभी भी ठेकेदार और इंजीनियर उपलब्ध नहीं रहते l स्थल पर काम कर रही मजदूरों को निर्देशित कर अमानक स्तर का कार्य कराकर घपलेबाजी का कार्य लगातार ठेकेदार के द्वारा कराया जाता है और निर्माण से जुडी किसी भी तरह के सवालो पर काम कर रही मजदूरों को आगे कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का प्रयास ठेकेदार द्वारा लगातर किया जाता है l

नहीं हुई कार्रवाई तो जनप्रतिनिधि करेंगे आंदोलन

ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे घटिया स्तर के निर्माण कार्य के विरुद्ध स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मिलकर प्रशासन को ज्ञापन सौपकर आगामी तीन दिवस में ठेकेदार के काम की निष्पक्ष जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है साथ ही कार्यवाही ना होने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी है जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी l

तहसीलदार ने ठेकेदार को तलब होने का दिया निर्देश

दिनभर चले घटनाक्रम और मौका का निरीक्षण करने के बाद तहसीलदार जयसिंहनगर ने ठेकेदार को सभी तकनीकी दस्तावेजों के साथ तलब होने के लिए निर्देशित किया है l

Leave A Reply

Your email address will not be published.