S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर :जानिए क्यों कर्ज चुका करके भी कर्ज में है किसान , शाखा प्रबंधक ने कैसे किया गोल – माल

0 734

जानिए क्यों कर्ज चुका करके भी कर्ज में है किसान ,

शाखा प्रबंधक ने कैसे किया गोल – माल

जयसिंहनगर (संजय गर्ग) ।  मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं में लीपापोती कर बड़ी घोटालेबाजी का मामला जयसिंहनगर से चर्चा मे आ रहा है जहा धान की खरीदी से किसानों को मिले खरीदी राशि से बैंक के द्वारा ऋण की रकम काटने के बाद भी उक्त ऋण की राशि समितियों मे किसानों के खाते में जमा नही की गई l मामले के अनुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति की अनियमितता की जानकारी मिलने पर भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय ने कलेक्टर शहडोल से शिकायत कर निराकरण कराने की मांग की है l शिकायत में कहा गया है की वर्ष 2023–24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करते समय लगभग 500 किसानों से ऋणो की लिंकिंग वसूली करीब 91 लाख रुपए की गई थी l लेकिन समिति को एडवाइज जारी नही करने से किसानों की ऋण राशि उनके खातों में दिख रही है l शाखा प्रबंधक द्वारा उक्त प्राप्त राशि को अपने दैनिक गतिविधियों में उपयोग में लिया जा रहा है l श्री पाण्डेय ने मांग की है कि जितनी भी राशि धान लिंकिंग की बैंक शाखा को प्राप्त हो चुकी है तत्काल समितियों को जारी कराई जाए और बैंक के शाखा प्रबंधक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाई की जाए l
इनका कहना
मैं जानता हूं यह शिकायत मंडल अध्यक्ष ने की है और यह शिकायत झूठी व निराधार है।
डीके साहू ( शाखा प्रबंधक) जिला सहकारी बैंक शाखा जयसिंहनगर जिला शहडोल ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.