S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर : मॉडल स्कूल जयसिंहनगर में आयोजित हुआ विदाई समारोह एवं मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

0 423

मॉडल स्कूल जयसिंहनगर में आयोजित हुआ विदाई समारोह एवं मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
शहडोल / जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । शासकीय आदर्श आवा.उच्च.मध्य.विद्यालय जयसिंहनगर में कार्यरत ,माया गुप्ता 31 मार्च को उच्च माध्यमिक शिक्षक के पद पर कार्यरत रहते हुए सेवानिवृत्त हुई, मॉडल विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में सर्व प्रथम सरस्वती की प्रतिमा में दीप प्रज्वलित कर माया गुप्ता एवम जनजातीय कार्य विभाग के जिला प्रमुख आनन्द राय सिन्हा , . तृप्ती सिन्हा , बीईओ राजेन्द्र तिवारी जयसिंहनगर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
,विदाई समारोह में सहायक आयुक्त आनंद राय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा रिटायरमेंट एक सतत प्रकिया है जो हर कर्मचारी के साथ होती है । माया गुप्ता स्वस्थ्य एवं दीर्घायु हो यही ईस्वर से प्रार्थना करते है कार्यक्रम का अन्तिम में आभार प्रदर्शन मॉडल विद्यालय के प्राचार्य राजीव तिवारी ने किया ,संचालन ज्योती केशरवानी ने किया l

इसके बाद विदाई समारोह में उपस्थित समस्त कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन हेतु स्वीप प्लान के तहत जयसिंहनगर बस स्टैंड में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कैंडल मार्च कर लोकसभा निर्वाचन में जनता जनार्दन से सहायक आयुक्त आनद सिन्हा , तृप्ति सिन्हा, राजेन्द्र तिवारी, प्राचार्य मॉडल राजीव तिवारी टी आई जयसिंह नगर सतेंद्र चतुर्वेदी एवं सेवानिवृत्त हुई शिक्षिका . माया गुप्ता ने भी लोकसभा निर्वाचन में सत प्रतिशत मतदान करने की अपील की एवं उक्त कार्यक्रम में कैंडल मार्च व मतदाता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।
उक्त दोनों कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आनन्द राय सिन्हा , तृप्ति सिन्हा, बीईओ राजेन्द्र तिवारी , प्राचार्य मॉडल राजीव तिवारी, प्राचार्य सी एम राइज डी पी कोकिला, प्राचार्य (केएसपी ) हनुमान पटेल, (टी आई) सतेंद्र चतुर्वेदी जयसिंहनगर , बी ए सी ओ पी तिवारी ,शिक्षक नीलेश द्विवेदी, प्रमोद भाटिया ,अधीक्षक ओंकार प्रसाद अहिरवार, दिनेश मिश्रा, बाबूलाल जायसवाल, उषा सिंह ,सोनू सिंह अजय तिवारी, राकेश पांडेय तथा मॉडल स्कूल/के एस पी /सी एम राइज व क्षेत्र के हजारों व्यापारी बंधुओ ने मतदाता जागरूकता के इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.