S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : भाजपा का चुनावी समर , राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत मुख्यमंत्री का आज होगा शहडोल आगमन

0 262

भाजपा का चुनावी समर , राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत मुख्यमंत्री का आज होगा शहडोल आगमन

शहडोल (संजय गर्ग) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शहडोल आगमन हो रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा शहडोल लोकसभा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का हेलीकॉप्टर से दिनांक 02 अप्रैल, मंगलवार को दोपहर 1ः00 बजे जमुई हेलीपैड पर आगमन होगा। इसके बाद नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में चुनावी सभा आयोजित की गई है, आमसभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्बोधित करेंगे साथ ही अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे और सायं 5ः00 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जे.पी. नड्डा का यह प्रथम शहडोल आगमन है, जिसके कारण जिले भर के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि संगठन स्तर पर नड्डा जी के आगमन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं, जिलाध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से आमसभा में पहुँचने की अपील की है। गांधी चौक में आयोजित आमसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह, जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह, जैतपुर विधायक जयसिंह मरावी, संसदीय क्षेत्र में निवासरत पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। प्रदेश स्तर के नेताओं के भी मौजूद रहने की संभावना है।उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट द्वारा दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.