S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल :नगर के बस स्टैंड में एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ संचालित होगा मजदूर मोटर यूनियन का कार्यालय

0 253

नगर के बस स्टैंड में एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ संचालित होगा मजदूर मोटर यूनियन का कार्यालय

शहडोल (संजय गर्ग)। बस स्टैंड स्थित मजदूर मोटर यूनियन के कार्यालय का ताला नगर पालिका द्वारा खोल दिया गया जैसा की ज्ञात है की मजदूर मोटर यूनियन का ताला बस चालक एवं ड्राईवरों का आपसी मतभेद होने के कारण साजिश के तहत बिना किसी नोटिस के बंद करा दिया गया था, जिसका विरोध सभी ड्राइवर संगठन एवं शहर के समाज सेवियो के द्वारा किया गया एवं बस स्टैंड में काफी रोष का माहौल उत्पन्न हो गया था !
कार्यालय दोबारा खुल जाने से सभी कार्यकर्ता बेहद ही खुश है!
मजदूर मोटर यूनियन के संभागीय अध्यक्ष तेज बाली शर्मा ने पूरे संघर्ष का श्रेय भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण गर्ग , ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जे. के. तिवारी , टैक्सी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष गर्ग , ड्राइवर महासंघ के प्रदेश महामंत्री श्रवण मिश्रा सिंगरौली, कृपा शंकर जी प्रदेश सेक्रेटरी (सीधी) एवं जितेंद्र पाठक संभागीय उपाध्यक्ष शहडोल तथा टॅक्सी यूनियन एवं ड्राईवर महासंघ के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी को दिया एवं उन्होंने कहा कि हमारे वरिष्ठों ने हम ड्राइवर की भावना समझते हुए हमारा साथ दिया एवं गरीबों के हक में यह लड़ाई लड़ी इसके लिए मैं सदा उनका आभारी रहूंगा!
टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष गर्ग ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहां की टैक्सी संचालक, टैक्सी चालक,ऑटो चालक, बस चालक चाहे ट्रक चालक कोई भी हो वे सभी देशहित एवं सामाजिक के लिए दिन रात कार्य करते हैं, उनके ऊपर यदि किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी आती है तो वह अपने आप को अकेला ना समझे, टॅक्सी यूनियन सम्पूर्ण भारत के 30 लाख से भी अधिक ड्राइवर परिवार टैक्सी संचालक उनके साथ है, इस घटना को भी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान ने संज्ञान में लेते हुए हमें आदेशित किया था कि संगठन कोई भी हो हमें हर सारथी भाई का साथ देना है!
इसी क्रम में पीयूष गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने बेहद ही संवेदन पूर्ण ढंग से गरीब ड्राइवर की बात सुनी एवं इस पूरी लड़ाई में उन्होंने हमारा साथ दिया इसके लिए समस्त सारथी परिवार उनका आभारी है साथ ही हमारी विधायिका मनीषा सिंह , नगर पालिका उपाध्यक्ष डोली शर्मा एवं नवनियुक्त नगर पालिका सीएमओ का भी आभार प्रकट किया है !

Leave A Reply

Your email address will not be published.