S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर : पंचायत में चल रहा तिकड़ी का खेल , जांच होने पर जिम्मेदारों को हो सकती है जेल , आदमी एक प्रभार अनेक जानिए कैसे 10 वर्षों से फैली है भ्रष्टाचार की जमात

0 1,244

पंचायत में चल रहा तिकड़ी का खेल ,

जांच होने पर जिम्मेदारों को हो सकती है जेल ,

आदमी एक प्रभार अनेक जानिए कैसे 10 वर्षों से फैली है भ्रष्टाचार की जमात

शहडोल। (संजय गर्ग) । ज्ञात होगी लगातार हमारे द्वारा आपको जनपद पंचायत जयसिंहनगर की अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ढोलर के विषय में बताया जा रहा है जिसमें भ्रष्टाचार की जमात लगभग 10 वर्षों से ग्राम पंचायत ढोलर में फैली हुई है । सवाल यह उठता है क्या शासन के पास कर्मचारियों की संख्या इतनी कम है कि पंचायत के कार्य भार संभाले नहीं संभाल रहा है ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ग्राम पंचायत ढोलर में सचिव पद पर आसीन तेजराम यादव के द्वारा दो पंचायत का कार्यभार संभाल जा रहा है जो कि नियम विरुद्ध है। तेजराम यादव के द्वारा ग्राम पंचायत मोहनी का प्रभार 2 वर्षों से है एवं ग्राम पंचायत ढोलर में सचिव द्वारा 10 वर्षों से ऊपर का कार्यकाल संभाला गया है।
दरअसल ग्राम पंचायत ढोलर में हाल ही में हमने आपको स्टॉप डैम में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में जानकारी दी थी।
की किस प्रकार मनरेगा के तहत 25 लाख का स्टाफ डैम सभी नियमों निर्देशकों को ताक पर रखते हुए एवं गुणवत्ता विहीन कार्य के बल पर भ्रष्टाचार की नई कवायत स्टाफ डैम के   निर्माण कार्य मे ग्राम पंचायत ढोलर के पंचायतों के जिम्मेदारों के द्वारा की जा रही है।
दरअसल इस पंचायत में तिकड़ी का खेल चल रहा है जहां पर पंचायत में मौजूदा सरपंच कविता सिंह सत्ताधारी दल का एक हिस्सा है जिसके बल पर वह इस प्रकार के भ्रष्टाचार को अंजाम दे रही जिसमें रोजगार सहायक अमित बारगाही एवं सचिव तेजराम यादव यह तीनों जो ग्राम पंचायत ढोलर की तिकड़ी की जोड़ी है । दिन-ब-दिन पंचायत में निर्माण कार्य के नाम पर व्यापक भ्रष्टाचार मचाए हुए हैं।

तिकड़ी के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा बाउंड्री वॉल
दरअसल ग्राम पंचायत ढोलर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला डूमर टोला बाउंड्री वॉल के नाम पर भी तिकड़ी की जोड़ी ने भारी भ्रष्टाचार मचाया हुआ है इसके बावजूद भी जनपद के जिम्मेदार मोन बैठे हुए यह एक बड़ा सवाल है। मामला कुछ ऐसा है कि 14 अप्रैल 2023 को ग्राम पंचायत ढोलर डूमरटोला में शाला की बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत 1175000 की स्वीकृति होती है जोकि हमारे खबर में लगे हुए इस स्क्रीनशॉट में स्पष्ट दर्शाया जा रहा है। इसके बाद इस स्वीकृत राशि में 3 लाख रुपए की राशि का आहरण विधानसभा चुनाव के आचार संहिता के पूर्व कर लिया जाता है मटेरियल गिरवा के नाम पर निकलवाया गया किंतु आज दिनांक तक शासकीय प्राथमिक शाला में भौतिक सत्यापन किया जाए तो वहां पर बाउंड्री वाल निर्माण तो छोड़िए एक ईट भी निर्माण के नाम पर नहीं दिखेगी। जो की ग्राम पंचायत के सरपंच कविता सिंह जो कि सत्ताधारी दल का संरक्षण उन्हें प्राप्त है जिसके बलबूते पर रोजगार सहायक अमित बारगाही व सचिव तेजराम यादव इन तीनों ने मिलकर निर्माण कराने से पूर्व ही शासकीय राशि का आहरण कर लिया गया। मजे की बात तो यह है कि 3 लाख की शासकीय राशि का आहरण कर इतने माह बाद भी आज दिनांक तक शासकीय प्राथमिक शाला डूमरटोला में कोई भी बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य नहीं हुआ। जो कि इस तिकड़ी के जोड़ी का भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष प्रमाण है। जिसकी जांच होने पर निश्चित ही पंचायत एजेंसी के जिम्मेदारों को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ सकता है।

किंतु क्या जनपद जिम्मेदारों के उदासीन रवैया के चलते  यह माना जाए की तिकड़ी की जोड़ी लगातार भ्रष्टाचार को ग्राम पंचायत के विभिन्न कार्यों के जरिए सुगमता से अंजाम दे रही है।????
अब देखना यह होगा कि इतने बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार को बन पा रही इस तिकड़ी की जोड़ी आगे आगे और क्या गुल खिलाती है।
हालांकि इस ग्राम पंचायत की भ्रष्टाचार की लिस्ट इतनी बड़ी है कि उसे एक खबर के जरिए नहीं बताया जा सकता है।
ग्राम पंचायत ढोलर के भ्रष्टाचार भाग – 2 में आज इतना ही। तब तक के लिए इसे पढ़कर यह सोचिए की की सत्ता की छांव में पनप रहे इस भ्रष्टाचार का अंत कब होगा।

इनकी प्रतिक्रिया
जब इस संबंध में पंचायत सचिव से मामले की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी ली गई तो उसका कहना यह था कि काम चालू हो जाएगा पूरा पैसा नहीं निकला है एक किस्त ₹3 लाख बस निकला है।

तेजराम यादव (सचिव) ग्राम पंचायत ढोलर जनपद पंचायत जयसिंहनगर 

Leave A Reply

Your email address will not be published.