जयसिंहनगर:करोड़ों रुपए व्यय करने के बावजूद भी सीएम राइज विद्यालय में लगा अनियमिताओं का तांता , प्राचार्य का उदासीन रवैया शासन की महत्वाकांक्षी योजना में लग रहा पलीता ,क्या???अन्य किसी को सौंपा जाएगा सीएम राइज विद्यालय का प्रभार
करोड़ों रुपए व्यय करने के बावजूद भी सीएम राइज विद्यालय में लगा अनियमिताओं का तांता ,
प्राचार्य के उदासीन रवैया शासन की महत्वाकांक्षी योजना में लग रहा पलीता ,
क्या???अन्य किसी को सौंपा जाएगा सीएम राइज विद्यालय का प्रभार
जयसिंहनगर ।(निशांत संजय गर्ग)। दो वर्ष से सचालित सी०एम०राईज विद्यालय म०५० शासन की महत्वाकाक्षी योजना है जिसमें एक सी०एम० राईज विद्यालय में अघोसरचना विकास एवं साज – सज्जा हेतु विद्यालय में अब तक लगभग 28500000/- (दो करोड पचासी लाख रूपये) म०प्र० सरकार ने व्यय किए हैं। परंतु दो वर्ष होने के पश्चात सी०एम०राईज विद्यालय में विगत नौ वर्ष पूर्व से कार्यरत व्याख्याता बाद में प्राचार्य डी०पी० कोकिला ने शासन की मंशा पर पानी फेर दिया है। कोकिला की कार्यशैली को लेकर सपूर्ण जयसिंहनगर के जनमानस में आक्रोश व्याप्त है।
मद्यपान व धूम्रपान में व्यस्त है प्राचार्य ठप्प पड़ा विद्यालय का कार्य
सीएम राइज विद्यालय के तथाकथित प्राचार्य कोकिला कभी भी विद्यालय समय पर नहीं आते है और जब आते हैं महज एका घण्टे उपस्थित रहकर खानापूर्ति के पश्चात सी एम०राईज विद्यालय के सामने स्थित प्राचार्य निवास में विद्यालय के ही स्टाप शिक्षक नृत्यों के साथ बैठकर मद्यपान एवं धूम्रपान करने के पश्चात विद्यालयीन समय पर शयन करते हैं। विद्यालय में प्राचार्य की अनुपस्थिति के कारण विद्यालय के अधिकांश शिक्षक अपना निर्धारित कालखण्ड न लेकर हट बाजार के पान ठेले एवं होटल ने इधर-उधर घूमते नजर आते हैं।
छात्रवृत्ति से वंचित है विद्यालय के छात्र
जिसके कारण शिक्षण सत्र 2022-23 में विद्यालय का कक्षा 10वीं एवं 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम कमश 30 प्रतिशत एवं 41 प्रतिशत था। इसी प्रकार शिक्षण सत्र 2023-24 में कक्षा 10वीं का 24 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं का 39 प्रतिशत रहा है जो कि अत्यंत निराशाजनक परीक्षा परिणाम है। साथ ही कोकिला के लचर प्रबंधन के चलते एम०पी०टॉस पोर्टल के माध्यम से एससी/एसटी छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति वर्ष 2022-23 को प्रोफाइल पंजीयन 145 छात्र एवं आवेदन 171 छात्र तथा वर्ष 2023-24 का 104 छात्रों का प्रोफाइल पंजीयन एवं 139 छात्रों का आवेदन कराना आज दिनाक तक एम०पी०टॉस पोर्टल में लबित है। इस तरह से कोकिला की उदासीनता एवं लापरवाही के कारण 310 छात्र छात्रवृत्ति का लाभ पाने से वचित हैं।
आखिर अब – तक क्यों ठंडे बस्ते में पड़ी जांच
इसके अलावा डीपी कोकिला ने सी०एम० राईज विद्यालय के संचालन के शुरूआत में ही विद्यालय के रेनोवेशन के दौरान अपलखित सामाग्री जिसमें लगभग 750 ड्यूलडेस्क एवं अन्य सामाग्री को कबाड़ियों को बेचकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। शिकायत पश्चात सहायक आयुक्त जनजाजतीय कार्य शहडोल के द्वारा जाँच दल गठित कर जाँच कराया गया था, परंतु आज दिनांक तक उक्त जाँच में क्या हुआ किसी को कोई जानकारी प्राप्त नहीं है।
अन्य सक्षम प्राचार्य को सौंपी जाए जिम्मेदारी
सी०एम०राईज विद्यालय जयसिंहनगर में अध्ययनरत् छात्र/छात्राओं के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए देव प्रसाद कोकिला प्राचार्य को सी०एम्क्रराईज विद्यालय के प्राचार्य पद से हटाते हुए अन्य किसी सक्षम प्राचार्य को उक्त जिम्मेदारी सौंपने की मांग क्षेत्र के लोगों समेत वहां के जनप्रतिनिधियों ने की है।
ताकि जयसिंहनगर विकासखण्ड के लोगों को म०प्र० शासन की सी०एम०राईज विद्यालय जैसी महत्वाकांक्षी योजना का समुचित लाभ प्राप्त हो सके।
प्रशासनिक प्रतिक्रिया
जब संबंध में बात करने के लिए संभागआयुक्त से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया ।
बी . एस . जामोद कमिश्नर संभाग शहडोल म .प्र.
