S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

शहडोल : आज मनाया जाएगा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती ,नगर में निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

0 226

 आज मनाया जाएगा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती ,

नगर में निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

शहडोल (संजय गर्ग) ।  वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के शुभ अवसर पर शहडोल नगर में निकल जाएगी भव्य शौर्य यात्रा रॉयल राजपूत संगठन के जिला अध्यक्ष शिवम सिंह चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम गाजे बजे के साथ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर आज 8- जून को शाम 4:00 को शौर्य यात्रा का आयोजन होने जा रहा है यह यात्रा नगर के महाराणा प्रताप चौक शहडोल(किया मोटर्स बाय पास चौराहा) से यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा यह यात्रा शहडोल नगर के महाराणा प्रताप चौक से प्रारंभ होकर लल्लू सिंह चौक, बुढार रोड इंदिरा चौक, गुरु नानक चौक ,न्यू गांधी चौक, पुराना नगर पालिका चौक, अंबेडकर चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए स्वामी विवेकानंद बाणगंगा पार्क में शौर्य यात्रा का समापन किया जाएगा।
रॉयल राजपूत संगठन के जिला अध्यक्ष शिवम सिंह चंदेल ने बताया कि वीर शिरोमणि योद्धा महाराणा प्रताप जी का जन्म 9 मई 1540 को राजस्थान के में हुआ था. महाराणा प्रताप जी ने अपनी वीरता से मुगलों के घमंड को चूर किया और उनके हमलों से मेवाड़ की रक्षा की
09 मई को महाराणा प्रताप का जन्म राजस्थान के मेवाड़ में हुआ था. हर साल देशभर में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाई जाती है. इस साल महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती मनाई जाएगी महाराणा प्रताप मेवाड़ के वीर योद्धा के साथ ही शौर्य, पराक्रम और साहस के लिए भी जाने जाते हैं।
रॉयल राजपूत संगठन के द्वारा सर्व समाज के लोगों से अपील की गई है कि वीर शिरोमणि योद्धा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर इस शौर्य यात्रा में शामिल हो अपना सहयोग प्रदान करें एवं यात्रा को सफल बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.