S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: सड़क नवीनीकरण तथा माॅडल रोड बनाये जाने से लेकर नगर के डेवलपमेंट एरिया क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हेतु सल्लू रजक ने की नई पहल , मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0 318

सड़क नवीनीकरण तथा माॅडल रोड बनाये जाने से लेकर नगर के डेवलपमेंट एरिया क्षेत्र में सर्वांगीण विकास हेतु सल्लू रजक ने की नई पहल ,

मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शहडोल (संजय गर्ग) । घनी आबादी वाला क्षेत्र घरौला मोहल्ला वैसे तो डेवलपमेंट एरिया के नाम से जाना जाता है। किंतु इस क्षेत्र की हमेशा से उपेक्षा की गई और आज भी स्थिति यथावत् बनी हुई है। घरौला मोहल्ला क्षेत्र में प्राचीन घरौलानाथ हनुमान मंदिर स्थापित है ।
तथा इस क्षेत्र में अनेक गणमान्य नागरिक कई वर्षो से निवासरत हैं।

नाम के विपरीत है क्षेत्र की परिस्थितियां

आवागमन की द्रृष्टि से भी घरौला मोहल्ला अत्यधिक व्यस्ततम् क्षेत्र माना जाता है। लेकिन इस क्षेत्र में आवागमन के लिए व्यवस्थित सड़क न होने के कारण हमेशा उपेक्षित रहा है तथा डेवलपमेंट एरिया नाम होने के बावजूद यह क्षेत्र अपने विकास की बाट जोह रहा है।

क्षेत्र के विभिन्न स्थलों की सड़कों का हो नवीकरण

सिल्लू रजक वार्ड नंबर 19 के पार्षद चुने जाने के बाद से ही घरौला मोहल्ला के समुचित विकास के लिए प्रयासरत रहे हैं। पार्षद द्वारा समय-समय पर लोगों से विचार विमर्श कर कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कल दिनांक 07 मई 2024 को पार्षद सिल्लू रजक द्वारा मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न क्षेत्रों में सड़क नवीनीकरण तथा माॅडल रोड बनाये जाने हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जेल बिल्डिंग से कमिश्नर बंगले से गुरुनानक चौक, नगरपालिका चौक से झूला पुल, पुलिस लाईन होते हुये बाणगंगा तक, घरौला मोहल्ला साँई मंदिर से बस स्टैण्ड को जोड़ने वाली रोड तक एवं साथ ही कांग्रेस भवन तक सड़क नवीनीकरण तथा माॅडल रोड बनाये जाने की माँग की गई है।
गौरतलब है कि इस क्षेत्र से अनेक वरिष्ठ अधिकारियों एवं कई कर्मचारियों का अपने कार्यालय जाने तथा अन्य कार्यों हेतु आवागमन होता है। इसके साथ ही अनेक रहवासियों और नागरिको का आना जाना लगा रहता है।

जर्जर सड़कों से क्षेत्र में बढ़ती दुर्घटनाओं की संभावना

विशेष रूप से गौर करने वाली बात है कि कमिश्नर बंगले से गुरुनानक चौक तक के क्षेत्र से लगभग सात वार्ड जुड़े हैं। किंतु खस्ताहाल सड़क और समुचित आवागमन की सुविधा ना होने के कारण यह क्षेत्र उपेक्षित रहे हैं। इन वार्डो में यातायात के लिए अच्छी सड़क न होने तथा जर्जर सड़क के कारण कई बार दुर्घटना होती रही है तथा निरंतर यह स्थिति बनी रहती है। पार्षद सिल्लू रजक द्वारा ज्ञापन देते हुये बताया कि घरौला मोहल्ला क्षेत्र डेवलपमेंट एरिया के समुचित विकास के लिए ज्ञापन में लिखित इन क्षेत्रों की सड़को का नवीनीकरण एवं माॅडल रोड बनाया अनिवार्य प्रतीत होता है। इसी को द्रृष्टिगत रखते हुए सड़क नवीनीकरण और माॅडल रोड की माँग हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन स्वरूप पत्र कलेक्टर को सौंपा गया है।
साथ ही पार्षद शालू रजक नहीं है विश्वास जताया है कि कि यथाशीघ्र इन माँगो की ध्यान आकर्षित करते हुये मुख्यमंत्री द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जावेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.