S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

बुढ़ार : गंगा और जोगी की जोड़ी ग्राम पंचायत में दौडा रही भ्रष्टाचार की घोड़ी , जानिए कैसे प्राथमिक शिक्षक उठा रहा है पंचायत में भ्रष्टाचार का जिम्मा , मामला ग्राम बहगड़ का

0 1,042

गंगा और जोगी की जोड़ी ग्राम पंचायत में दौडा रही भ्रष्टाचार की घोड़ी ,

जानिए कैसे प्राथमिक शिक्षक उठा रहा है पंचायत में भ्रष्टाचार का जिम्मा ,

मामला ग्राम बहगड़ का

बुढ़ार (संजय गर्ग) । यूं तो पंचायत में अब तक आपने सरपंच सचिव रोजगार सहायक जैसे पदों पर आसीन पंचायत के जिम्मेदारों को पंचायत में हो रहे निर्माण कार्य में सेंध मारते देखा होगा । लेकिन क्या हो जब पंचायत को अपनी स्वयं की जागीर समझ कर पंचायत में पदों पर आसीन लोगों के परिवार वालों के द्वारा पंचायत में भ्रष्टाचार की खेप लगाना चालू कर दें । ऐसा ही एक मामला जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत बहगड़ पंचायत में सामने आया है जहां पर सरपंच पति शासकीय नौकरी का भोग करने के बावजूद भी पंचायत में ठेकेदारी कर रहा है।
जिसके द्वारा पूरी पंचायत में अनेकों निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया गया है।

पत्नी के पद का पति उठा रहा फायदा
दरअसल ग्राम पंचायत बहगड़ में इन दोनों हाल ही में बनाए गए वर्ष 2023-24 के लघु तालाब निर्माण कार्य में जिम्मेदारों ने मिलकर लघु तालाब को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया है।
पंचायत के सरपंच राजकुमारी बैगा का पति गंगाराम बैगा जो कि खुद प्राथमिक शिक्षक के पद पर प्राथमिक शाला भमला में पदस्थ है। जिसके द्वारा पंचायत के अंदर सिंडिकेट बनाकर रोजगार सहायक शारदा जोगी के साथ मिलकर ग्राम बहगड़ बन रहे लघु तालाब निर्माण कार्य में बड़ा भ्रष्टाचार किया है।

मास्टर रोल में छुपा भ्रष्टाचारियों लाखों का राज
दरअसल ग्राम पंचायत बहगड़ में लघु तालाब के हितग्राही कंदाई यादव ने बताया कि सरपंच पति गंगाराम यादव जो कि खुद भामल में प्राथमिक शिक्षक है।
जिसके द्वारा पंचायत के रोजगार सहायक शारदा जोगी के साथ मिलकर उसकी आरजी भूमि पर बने लघु तालाब का काम अधूरा कर फर्जी मास्टर रोल की हाजिरी भरी गई जबकि इतने लोगों ने हितग्राही की आराजी वाले भूमि पर बना रहे लघु तालाब में काम ही नहीं किया इसके बावजूद भी फर्जी नाम भरकर राशि का आहरण कर लिया गया।

कैसे हुआ फर्जी काम सूची में है इनके नाम
लघु तालाब हितग्राही कंदाई यादव ने बताया कि उसकी आरजी में बने तालाब का निर्माण कर अभी तक पूरा नहीं हुआ है पिचिंग वगैरा पूरी नहीं हुई है गड्ढा खोदकर उसमें पानी भर यूं ही छोड़ दिया गया है।
व्यापक अनियमिताओं के तहत पूरे निर्माण कार्य को अंजाम देते हुए। प्राथमिक शिक्षक सरपंच पति गंगाराम बैगा के द्वारा रोजगार सहायक के साथ मिलकर फर्जी मास्टर रोल भरा है।
जिसमें कुछ नाम नरेंद्र, सुषमा , आशीष नामदेव , राजवती साहू, भैया लाल जैसे कई नाम फर्जी मास्टर रोल की सूची में डाले गए हैं लगभग 50 हफ्तों की यानी 300 दिन की फर्जी हाजिरी मास्टर रोल में भरकर लाखों की शासकीय राशि का आहरण पंचायत में सरपंच पति प्राथमिक शिक्षक गंगाराम और पंचायत के रोजगार सहायक के द्वारा आहरित की गई है की गई है।

इनका कहना

जी भैया आप कहां पर हैं मैं कल आकर आपसे मिलता हूं बैठकर बात करेंगे।

गंगाराम सरपंच पति प्राथमिक शिक्षक

Leave A Reply

Your email address will not be published.