S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

बुढ़ार :बगैर जीएसटी पंचायत में लग रहा फर्जी बिल,दाल आटा चावल में भी सरपंच सचिव लगा रहे ग्रहण , मामला चन्न्नौडी का

0 664

बगैर जीएसटी पंचायत में लग रहा फर्जी बिल,

दाल आटा चावल में भी सरपंच सचिव लगा रहे ग्रहण

मामला चन्न्नौडी का
बुढ़ार । (संजय गर्ग) मामला जनपद पंचायत बुढार के अंतर्गत ग्राम पंचायत चन्न्नौडी का है। जहां पर ग्राम चन्न्नौडी में वैल्यू मार्ट नमक राशन दुकान का बिल पंचायत में लग रहा है।
जब वैल्यू मार्ट नामक राशन दुकान के संचालक प्रकाश कचेर से इस विषय में जानकारी ले गई की आपका बिल में जीएसटी नंबर क्यों नहीं है तो उनके द्वारा कहा गया कि आप पंचायत में बात कर लीजिए। 


दाल आटा चावल और तेल जैसी चीजों में भी पंचायत सचिव पुष्पेंद्र सिंह और सरपंच प्रमोद बैगा के द्वारा मिलकर वैल्यू मार्ट नमक संस्था का फर्जी बिल लगाकर राशि आहरित की गई है।
दरअसल 21 अप्रैल 2024 को ग्राम पंचायत चन्न्नौडी में वैल्यू मार्ट नामक दुकान का बिल पंचायत में लगता है जिसमें किराने के समान की सूची बनाकर 8015 रुपए निकाले जाते हैं। फिर 22 अप्रैल 2024 को किराने की एक और सूची बनती है जिसमें 8335 रुपए निकालिए जाते हैं।
सवाल यह उठता है कि दो दिनों में लगभग 20, 000 का किराना कौन खा रहा है।

पंचायत में निर्माण कार्य के बाद यह पहली ऐसी पंचायत है जहां पर शक्कर धनिया मिर्ची तेल आटा बिस्कुट नमकीन में भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
जब इस संबंध में पंचायत के सचिव और सरपंच से संपर्क साधा गया तो उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।
जिस हिसाब से धोता है कि भ्रष्टाचार करने के उद्देश्य से किराने का फर्जी बिल लगाकर दुकानदार के साथ मिलकर शासकीय राशि में खेल किया जा रहा है।
यदि इस पूरे मामले की से जांच की जाए तो पूरा सच सामने आ जाएगा।
इनका कहना
आप सचिव से बात कर लीजिए इतना ध्यान नहीं रहता है कि कौन सा बिल कहा लग रहा है।

प्रमोद बैगा (सरपंच) ग्राम पंचायत चन्न्नौडी

Leave A Reply

Your email address will not be published.