S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

जयसिंहनगर : विधायक ने किया सी एम राइज विद्यालय का निरीक्षण , उसके बाद फिर क्यों मुकदमे का राग अलाप रहा डीपी कोकिला

0 530

विधायक ने किया सी एम राइज विद्यालय का निरीक्षण ,

उसके बाद फिर क्यों मुकदमे का राग अलाप रहा डीपी कोकिला

जयसिंहनगर(संजय गर्ग) । ज्ञात हो कि लगातार हमारे द्वारा आपको सी एम राइज विद्यालय जयसिंहनगर में पदस्थ प्राचार्य डीपी कोकिला के विद्यालय संचालन को लेकर लगातार सवाल उठाएं जा रहे हैं।
ऐसे में लगातार पत्राचार होने के चलते सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राचार्य का बयान सामने आया है।
सूत्रों की यदि बात मानी जाए तो उनका कहना है कि मुझे सी ऍम राइज प्राचार्य के पद से कोई नहीं हटा सकता, अब जोभी जनप्रतिनिधि मेरी शिकायत करेगा, अधिकारी मुझे प्राचार्य के पद से हटाएगा मै उसके खिलाफ मुकदमा कायम करवा दूंगा ।
मै सबको मैंनेज करता हूँ मुझे भला कौन हटा सकता है डी पी कोकिला
प्राप्त जानकारी के अनुसार सी राइज जयसिंहनगर के विवादों मे घिरे प्राचार्य डी पी कोकिला एवं उनके गुर्गे जो सी एम राइज विद्यालय के सामने स्थिति प्राचार्य निवास मे कोकिला के साथ बैठकर मध्यपान विद्यालयींन समय पर करते है ।

पद पर टिके रहने की दावा करता प्राचार्य

उन सबका एवं कोकिला का कहना है मुझे कोई भी प्राचार्य पद से नहीं हटा सकता है चाहे शिक्षा का स्तर जो भी हो परीक्षा परिणाम जो आये, छात्रवृति छात्रों को मिले या न मिले पर मै सी एम राइज का प्राचार्य हूँ और रहूँगा, मै सबको मैंनेज करता हूँ और जो भी मुझे मेरी शिकायत करेंगे या अधिकारी मुझे हटायेगे मै उनको मुकदमे मे फ़सा दूँगा,पर प्राचार्य मै ही रहूँगा, चाहे क्यों न जयसिंहनगर के छात्र छात्राओं का भविष्य चौपट हो जाये l
अब देखने वाली बात यह है जयसिंह नगर की विधायक जो की विगत 13जून को सी एम राइज का भ्रमण कर गई है वो कोकिला के भविष्य की चिन्ता करती है या जयसिंहनगर के उन नवोदित छात्र छात्राओं का जो वर्षो से सी एम राइज विद्यालय मे पढ़कर आगे बढ़ने का सपना सजोकर रखा है गौरतलब की अभी हाल ही मे संभाग के सवेदनशील आयुक्त जो मोटिवेशनल प्रशिक्षण आयोजित कर 200मास्टर ट्रेनर के माध्यम से 12000 शिक्षकों को प्रशिक्षित करने अभूतपूर्व निर्णय लिया एवं सभी को प्रशिक्षण भी दिया गया, परन्तु सवाल यही क्या सी एम राइज जयसिंहनगर के प्राचार्य कोकिला को और उनके गुर्गो को एक बार पुनः अभयदान देकर उपक्रत करने का पुण्यलाभ लिया जायेगा, या सी एम राइज विद्यालय के भविष्य को सवारने के लिए कोई ठोस निर्णय होगें l

Leave A Reply

Your email address will not be published.