S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

शहडोल : बाल अधिकार विषय तथा संयुक्त राष्ट्र के समझौते पर प्रतिभागियों को दी गई विस्तार पूर्वक जानकारी , सतगुरु विद्यालय अंतर्गत हार्ड संस्था द्वारा स्टेक होल्डर कार्यशाला का किया गया आयोजन

0 226

बाल अधिकार विषय तथा संयुक्त राष्ट्र के समझौते पर प्रतिभागियों को दी गई विस्तार पूर्वक जानकारी

सतगुरु विद्यालय अंतर्गत हार्ड संस्था द्वारा स्टेक होल्डर कार्यशाला का किया गया आयोजन

शहडोल।( निशांत गर्ग ) । 15जून को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पखवाड़ा अंतर्गत शहडोल जिला मुख्यालय में सतगुरु विद्यालय अंतर्गत हार्ड संस्था द्वारा स्टेक होल्डर कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अखिलेश मिश्र सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग उपस्थित थे। हार्ड संस्था के प्रमुख सुशील शर्मा जी के द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा गया कि संस्था बाल श्रम, बाल तस्करी, एवं बाल विवाह के मुद्दे पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के साथ कार्य करते हुए यह कार्यशाला आयोजित कर रही है।
कार्यशाला अंतर्गत प्रतिभागियों ने क्षेत्र की बाल अधिकार से जुड़ी समस्याओं को बताया जिसमें सचिव राष्ट्रीय युवा संगठन ने बताया की कैसे उनके जिले में बाल मजदूरी, बाल विवाह एवं बाल लैंगिक उत्पीड़न के साथ-साथ बच्चों का नशे की ओर अग्रसर होना उसे क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। तत्पश्चात अखिलेश मिश्रा के द्वारा बाल संरक्षण, बाल विकास एवं बाल अधिकार विषय पर तथा संयुक्त राष्ट्र के समझौते पर प्रतिभागियों को विस्तार से जानकारी दी तथा सतगुरु मिशन शिवालय के समन्वयक बृजेंद्र मिश्रा के द्वारा कराई जा रहे दत्तक ग्रहण के संदर्भ में जानकारी प्रदान की गई साथ ही आयोजन के अनुसार आगामी कार्यवाही का नियोजन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.