S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर : वित्तीय अभिलेखों में भारी अनियमिताओं की भरमार , टीएल में मांगेंगे जवाब : प्रगति वर्मा एसडीएम , क्या ??? प्राचार्य कोकिला पर होगी कार्रवाई

0 532

वित्तीय अभिलेखों में भारी अनियमिताओं की भरमार ,

टीएल में मांगेंगे जवाब : प्रगति वर्मा एसडीएम ,

क्या??? प्राचार्य कोकिला पर होगी कार्रवाई 

जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस 15जून को एस डी एम जयसिंहनगर द्वारा सी एम राइज प्राचार्य डी पी कोकिला को आखिरकार स्थानीय निधि मे वर्ष 2018 से दुकानों से प्राप्त किराये की राशि का वित्तीय अभिलेख एस डी एम कार्यालय मगवा लिया गया , तथा विधिवत उसकी जाँच की गई जिसमे भारी अनियमितता पाई गई।

अधिकारियों की आंखों में झोंकी धूल

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षे 2018से वर्ष 2024 तक दुकानों से प्राप्त किराये को कोकिला के द्वारा आज़ तक एस एम डी सी की बैठक मे अनुमोदन न लेकर सीधे राशि को अवैधानिक तरीके से व्यय कर दिया गया, साथ ही जितने भी उक्त अवधि के बिल वाउचर लगाए गए है ।किसी भी बिल मे टिन नम्बर, जी एस टी नम्बर नहीं है न ही आज़ उक्त राशि के विषय मे एस डी एम, सहायक आयुक्त से अनुमोदन प्राप्त किया गया, और न ही वरिष्ठ अधिकारियो के सज्ञान मे लाया गया जो भारी वित्तीय अनियमिताओं के दायरे में आता है।
विद्यालय को पहुंचाई भारी आर्थिक क्षति

इसके अलावा कोकिला ने उक्त दुकानों का एक भी बार किराया रीवाइज कराना उचित नहीं समझा जिसके कारण विद्यालय को भारी आर्थिक छति हुई है ।
जिसके जिम्मेदार भी डी पी कोकिला ही है।
यदि विश्वस्थ सूत्रों की माने तो कोकिला को कहते सुना गया है कि मुझे किसी से अनुमोदन लेने की क्या आवश्यकता है।
मै सी एम राइज का प्राचार्य हूँ मै स्वयं सक्षम हूँ । इस तरीके के वक्तव्य प्राचार्य के द्वारा दिए जा रहे हैं।

क्या इन मुद्दों पर होगी कार्रवाई

इसके पूर्व मे भी हमारे द्वारा डी पी कोकिला के द्वारा की गई। अनियमितता, प्रबंधन, प्रशासनिक क्षमता का शून्य होना, दो वर्ष से छात्रों को छात्रावृत्ती न मिलना, विद्यालीन समय मे माध्यपान करना कबाड़ को अवैधानिक तरीके से बेचना आदि के बारे मे खबर का प्रकाशन किया जा चुका है और उक्त समस्त कोकिला के ऊपर लगे आरोप जांच दलों के द्वारा किये गए जांच मे सिद्ध पाए गए है।
परन्तु आज़ तक कोकिला के मैनेजमेंट के कारण कार्यवाही लंबित है अब देखने वाली बात यह है कि सभाग के शिक्षा के प्रति संवेदनशील आयुक्त महोदय स्वयं आगे आकर उक्त प्रकरण को संज्ञान लेते हुए जयसिंहनगर के केंद्र बिंदु मे स्थिति शासन की महत्वकांशी योजना सी एमराइज विद्यालय के उत्थान हेतु एवं जनमानस की अपेक्षाओं को दृतिगत रखते हुए कोकिला के विरुद्ध कार्यवाही कर हटाते हुए किसी अन्य सक्षम प्राचार्य को सी एम राइज जयसिंह नगर का दायित्व सौपते है या फिर कोकिला को ही अभयदान देकर उनके चहेतो को और कुछ दिन उपक्रत करने का पुण्य का कार्य किया जाता है।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया
हां जांच चल रही है टीएल में प्राचार्य से जवाब मांगा जाएगा

प्रगति वर्मा (एसडीम) जयसिंहनगर जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.