S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

शहडोल : भाजपा के द्वारा किए गए मिथ्या वादों की जनता को दिलाएंगे याद ,जिला युवा कांग्रेस द्वारा क्या हुआ तेरा वादा” के नाम से चलाया जाएगा पोस्टकार्ड अभियान

0 229

भाजपा के द्वारा किए गए मिथ्या वादों की जनता को दिलाएंगे याद ,

जिला युवा कांग्रेस द्वारा क्या हुआ तेरा वादा” के नाम से चलाया जाएगा पोस्टकार्ड अभियान

शहडोल (संजय गर्ग)। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 18 जून 2024 से 25/जून /2024 तक युवा कांग्रेस प्रदेश भर में करेगी प्रदर्शन। उक्त प्रदर्शन को पूरे प्रदेश में “क्या हुआ तेरा वादा” के नाम से उल्लेखित किया जाएगा । अनुपम द्वारा बताया गया कि इस प्रदर्शन के द्वारा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जनता के बीच जाकर भाजपा के उन वादों की याद दिलाएंगे जो कि विधानसभा चुनाव के पूर्व और चुनाव के दौरान शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा संगठन द्वारा किए गए थे। जिसमें प्रमुख रूप से 2.5 लाख युवाओं को नौकरी, किसानों को धान गेहूं खरीदी का न्यूनतम मूल्य, 1.3 करोड़ बहनों के आवास जैसे और कई वादे किए गए जो आज तक पूरे नहीं हुए। प्रदेश भर में युवा कांग्रेस पोस्टकार्ड के माध्यम से ये बात जनता तक पहुँचाएगी। साथ ही हस्ताक्षर किए हुए पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री मोहन यादव को भेजे जाएंगे एवं उसके उपरांत राजधानी भोपाल में सत्याग्रह कर जनता के हित की लड़ाई लड़ी जाएगी। ज़िला शहडोल में युवा कांग्रेस शहडोल जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के युवाओं द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा।।

Leave A Reply

Your email address will not be published.