S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

शहडोल: कांग्रेस का निष्कासन भाजपा का आमंत्रण राजनीति के खेल में सब कुछ जायज ,मोदी 3.o की नाव पर सवार नगर परिषद के 12 पार्षद

0 981

कांग्रेस का निष्कासन भाजपा का आमंत्रण राजनीति के खेल में सब कुछ जायज ,

मोदी 3.o की नाव पर सवार नगर परिषद के 12 पार्षद

शहडोल (संजय गर्ग) । जिस प्रकार हम कहावत सुनते हैं कि इश्क और जंग में सब कुछ जायज होता है।
ठीक उसी तर्क पर बना सत्ता संगठन और राजनीति का खेल जहां पर वक्त की नजाकत को समझते हुए दल – बदल का खेल खेला जाता है।
जनता की विचारधारा से बिल्कुल परे हटकर राजनीति के इस खेल में समय-समय पर लोग अपना पाला बदलते रहते हैं फिर चाहे लोग इसे विचारधारा में बदलाव कहे या फिर खुद के विकास का एक सीधा रास्ता जहां पर जनता का विश्वास एवं उसके खुद के नैतिक मूल्य व विचारधारा की उसे वक्त कोई खास जगह नहीं रहती है।
आज ऐसा ही कुछ जिले के जयसिंहनगर नगर परिषद में देखने को मिला जहां पर 10 वर्षो के बाद कांग्रेस ने जीत दर्ज कर अपना परचम लहराया।
लेकिन लोकसभा के नतीजे के बाद अब नगर परिषद जयसिंहनगर के अध्यक्ष समेत12 पार्षदों ने सत्ताधारी दल भाजपा में पलटी मार दी है।
जिसकी वजह कहीं ना कहीं लोकसभा चुनाव के परिणाम का फल स्वरुप है।
भाजपा कार्यालय में जहां एक तरफ जिला अध्यक्ष कमल प्रताप एवं विधायक जयसिंहनगर मनीषा सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जयसिंहनगर अध्यक्ष सुशीला शुक्ला एवं जयसिंहनगर ब्लॉक अध्यक्ष आदेश शुक्ला समेत अन्य पार्षदों ने भाजपा का दामन थामा है। और अब वह सब मोदी 3.o कि नाव में सवार हैं।

तो कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं

वहीं दूसरी ओर अंतरकलह से जूझ रही कांग्रेस मरता क्या ना करता वाली स्थिति में है। यह बात स्पष्ट है की जिला कांग्रेस कमेटी में आपसी सामंजस नहीं बन पा रहा है जिसके चलते कहीं ना कहीं पार्टी के कई कार्यकर्ता में रोष है।
ज्ञात हो कि स्थानीय निकाय चुनाव के पूर्व भी कांग्रेस दो गुटों में बट गई थी।
कार्यकर्ताओं के बीच जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता एवं अन्य वरिष्ठ नेता आपसी तालमेल नहीं बन पा रहे हैं यह बात आज इस घटना से स्पष्ट होती है।
जिसकी वजह से नगर परिषद जयसिंहनगर कांग्रेस के हाथों से फिसल गया है। फिर भले ही चाहे कांग्रेस इस पूरे मसले को पार्टी विरोधी बाता कर उन्हें 6, वर्ष के लिए निष्कासित कर दे।
बरहाल दल – बदल वाली यह राजनीति ने शहडोल के नगरी निकाय की राजनीतिक सरगर्मी को तेज कर दिया है।
जो कांग्रेस के लिए चिंताजनक विषय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.