S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

जयसिंहनगर :अतिक्रमण की कार्यवाही से बौखलाए भाजपा नेता का विवादित बयान क्षेत्र में सामप्रदायिक दंगे को भड़काने चल रही साजिश

0 1,129

अतिक्रमण की कार्यवाही से बौखलाए भाजपा नेता का विवादित बयान क्षेत्र में सामप्रदायिक दंगे को भड़काने चल रही साजिश

जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । एक और जहां हिंदुत्व के मुद्दे को आगे लेकर भाजपा सरकार केंद्र एवं राज्य पर काबिज है वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार के कुछ कार्यकर्ता हिंदुत्व से जुड़े लोगों को जातिगत तरीके से जलील करने का प्रयास कर रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला जिले के जयसिंहनगर क्षेत्र में सामने आया है जहां पर नगर परिषद जयसिंहनगर में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष के द्वारा ब्राह्मणों को जातिगत गाली गलौज करने का मामला सामने आया है।

यह है मामला
शिकायतकर्ता  ने थाने में शिकायत करते हुए बताया गया की दिनांक 13.जुलाई 2024 रात्रि समय लगभग 9.57 बजे की बात है आरोपी संजय गुप्ता पिता कुन्ज बिहारी गुप्ता निवासी वार्ड क्रमांक 01 जयसिंहनगर . द्वारा जनकपुर रोड स्थित पी.डब्ल्यू.डी. बिल्डिंग के बगल मे शासकीय भूमि मे अतिक्रमण कर मकान बनाया था। पक्का मकान के सामने शासकीय भूमि मे अतिक्रमण कर मकान बनाया उक्त मकान का अंश भाग म.प्र. शासन की भूमि होने के कारण प्रशासन द्वारा नगर पालिका के साथ मिलकर अतिक्रमण किये गये मकान के अंश भाग को तुड़वाया गया नगर पालिका अध्यक्ष, एवं कुछ पार्षद ब्राम्हण जाति की महिला हैं तथा उपाध्यक्ष एवं कुछ वार्ड के पार्षदगण भी ब्राम्हण समाज के हैं। उक्त अतिक्रमण हटाये जाने से कुपित होकर उक्त घटना दिनांक एवं समय पर आरोपी संजय गुप्ता द्वारा सामूहिक तौर पर ब्राम्हणों को कहा कि ब्राम्हणों की , उखाड़ पाई। संजय गुप्ता द्वारा ब्राम्हण समाज को लक्षित कर ऐसी अमानवीय एवं अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किये जाने से सम्पूर्ण ब्राम्हण समाज की भावनाये आहत हुई है। संजय गुप्ता द्वारा सामप्रदायिक दंगे को भड़काने का प्रयास किया जाकर सामप्रदायिक दंगा कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है जिस कारण कभी भी हिंसक सामप्रदायिक दंगा होने की संभावना बनी हुई है।

इनकी प्रतिक्रिया

जब इस संबंध में जयसिंहनगर थाना प्रभारी से बात की गई तो उनका कहना था कि अपराध कायम कर लिया गया है आगे की कार्यवाही जारी है

सत्येंद्र चतुर्वेदी ( थाना प्रभारी) जयसिंहनगर जिला शहडोल म. प्र.

Leave A Reply

Your email address will not be published.