S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर : मुदरियाटोला के भ्रष्टाचार पर क्यों मनोज ने डाला पर्दा ,”कल करे सो आज कर आज करे सो अब पल-पल में होगा भ्रष्टाचार मिश्रा जांच करेगा कब”????”

0 549

मुदरियाटोला के भ्रष्टाचार पर क्यों मनोज ने डाला पर्दा ,

“कल करे सो आज कर आज करे सो अब पल-पल में होगा भ्रष्टाचार मिश्रा जांच करेगा कब????”

जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। लगातार जयसिंहनगर जनपद में पदस्थ एपीओ मनोज मिश्रा के द्वारा ग्राम पंचायत मुदरिया टोला में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में जांच करने के बजाय पूरी जांच को प्रभावित किया जा रहा है।
आपको बता दें कि खबर प्रशासन के बाद एपीओ गत दिवस ग्राम पंचायत मुदरिया टोला पहुंचते हैं।
जहां पर उपसरपंच लोकेश मेहरा से जांच पूरी करने की बात करते हैं।
रिकॉर्ड फाइल से नहीं है कोई सरोकार
इसके बाद उपसरपंच द्वारा रिकॉर्ड फाइल मंगाकर जांच के लिए बोला जाता है लेकिन एपीओ कहते हैं कि उनके पास रिकॉर्ड फाइल मौजूद नहीं है।
किसी प्रकार पूरे मामले को भ्रमित करते हुए ।
एपीओ तथाकथित भ्रष्टाचारियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

योजनाओं में जिम्मेदारों ने मारी सेंध
सरपंच के निजी निवास घर के पास हैण्ड पम्प को हटाकर स्वयं का सामर्सियल डालकर अपने किसानी के कार्य पर उपयोग करते हैं ।
सामुदायिक भवन मुदरियाटोला का सिनटेक्स 15 वर्षों से घरेलू उपयोग में ले रहे है।ग्राम पंचायत मुदरियाटोला के चौकीदार अतिबल यादव के द्वारा अपना खुद का फाटोकापी मशीन ग्राम पंचायत कार्यालय में रख कर फोटोकापी का कार्य किया जाता है एवं हितग्राहियों से अनावश्यक पैसा लिया जाता है।
लाडली बहना आवास योजना के फार्म में जिन हितग्राहियों के द्वारा सरपंच पति बबलू सिंह एवं सचिव राम प्रसाद भूरतिया को पैसा नहीं दिया गया है उनका नाम इस योजना में नहीं जोड़ा गया है। लगभग 67 सदस्य हैं।
जोकि सरंपच पति बबलू सिंह एम.डी.एम. एवं सांझा चूल्हा समूह चलाते है इसमें मीनू के आधार पर कभी भी भोजन नहीं बनता है ।

इन तथ्यों की जांच करने के बजाए एपीओ सरपंच पति बबलू और राम प्रकाश के कारनामों पर लगातार पर्दा डाल रहा है।
जो कहीं ना कहीं “कल करे सो आज कर आज करे सो अब वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।

क्योंकि लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है लेकिन जांच नहीं हो रही है

प्रशासनिक प्रतिक्रिया

एपीओ द्वारा जांच की जा रही है किंतु अब तक जांच प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

अशोक मरावी (मुख्यकार्यपालन अधिकारी)
जनपद पंचायत जयसिंहनगर जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.