S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर : शाम होते ही गौशाला में सजती है शराबियों की महफिल ,सड़कों पर घूमने को मजबूर गौ माता 3 वर्षों से कर रही अपने घर बनने का इंतजार ,लाखों की शासकीय राशि पर लगा बट्टा

0 743

शाम होते ही गौशाला में सजती है शराबियों की महफिल

सड़कों पर घूमने को मजबूर गौ माता 3 वर्षों से कर रही अपने घर बनने का इंतजार ,

लाखों की शासकीय राशि पर लगा बट्टा

जयसिंहनगर (संजय गर्ग) ।  जहां मध्य प्रदेश शासन द्वारा ग्राम पंचायतो में लोगों के हितार्थ योजनाओं का क्रियान्वयन कराती है वहीं निचले स्तर की जिम्मेदारों द्वारा उन योजनाओं में पलीता लगाने का हर संभव प्रयास करते नजर आते हैं जी हां हम बात कर रहे हैं जनपद पंचायत जयसिहनगर अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमझोर की जहां पर शासन द्वारा गौशाला भवन निर्माण हेतु 37.85 लाख की राशि वर्ष 2020-21 में स्वीकृत की गई थी जो मनरेगा मद से था किन्तु तीन वर्ष बीतने के उपरांत भी गौशाला निर्माण का कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है जिस पर जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से भागते हुए दिख रहे हैं तभी तो आज दिनांक तक कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है यही नहीं बल्कि उस भवन में ना तो चहली बनाई गई है और ना ही उसकी छपाई कराई गई टीन सेड तो दूर-दूर तक दिखाई नहीं देता।

अधूरे निर्माण कार्य से किसानों को परेशानी

 सहूलियत के लिए शासन जहां तरह-तरह के खाद एवं बीज को उपलब्ध करवाने का प्रयास करती है किंतु जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण किसान अपने खेतों में अनाज को बचाने में लगातार असफल दिखाई दे रहे हैं शासन द्वारा गौशाला का निर्माण करा कर हो रहे फसल को नुकसान होने से बचने हेतु इस दिशा में कार्य किया जा रहा है किंतु गौशाला के आधे अधूरे निर्माण के कारण ग्राम पंचायत के किसान लगातार परेशान हो रहे हैं गौशाला इसलिए बनवाया जा रहा है कि आवारा पशुओं को वहां बांधकर नुकसान होने वाले फसलों को बचाया जा सके पर ग्राम पंचायत के साथ संबंधित जिम्मेदार शायद ग्रामीण जन की परेशानियों को समझने का प्रयास ही नहीं कर रहे तभी तो निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।

रास्ते में घूमने को मजबूर मवेशी

गौशाला का निर्माण कार्य पूर्ण ना होने से ग्रामीण क्षेत्र के आधे से ज्यादा मवेशी रास्ते में ही बने रहते हैं जिससे केवल ग्रामीण लोगों को ही नहीं बल्कि आने-जाने वाले लोगों को भी दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ सकता है पर ग्राम पंचायत अमझोर के जिम्मेदारों द्वारा इस विषय पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही और किया भी क्यों जाए इस लापरवाही के जवाबदार वे स्वयं है इन्हें अगर ग्रामीण जन की समस्या समझ में आती तो अभी तक गौशाला का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका होता जानवर हमेशा रास्ते में ही खरिखा लगाकर नही बैठे होते हैं।

स्थल बना शराब पीने का अड्डा

शराबियों का बना अड्डा जहां पर मवेशियों को बांधना चाहिए वहां पर शराबियों द्वारा उसे मयखाना बना दिया गया है जब निरीक्षण के दौरान उस स्थल पर पहुंचा गया तो पाया गया कि शासन द्वारा इतनी राशि व्यय कर निर्माण कार्य अच्छे कार्यों के लिए किया गया पर लोगों द्वारा उस स्थल को शराब पीने का अड्डा बना दिया गया और जिन्हें इन विषयो पर संज्ञान लेना चाहिए वह अपना पल्ला झाड़ने नजर आ रहे हैं इसीलिए वहां पर बोतलों की झड़ी लगी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.